न्यूज डेस्क ::–
विजय कुमार सिंह ::–
26 सितंबर 2020 शनिवार
बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बार 3 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। इसके पहले बिहार विधानसभा चुनाव कई चरणों में होते थे। लेकिन इस बार कोरोना को लेकर सिर्फ 3 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।
कोरोना महामारी के कारण इस बार मतदान में भी कई नियम बनाए गए हैं। साथ ही मतगणना कर्मियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार का चुनाव प्रचार फीका रहने वाला है, क्योंकि चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की है। नए नियमों के मुताबिक इस बार चुनावी रैलियां नहीं होंगी। वर्चुअल रैलियों की इजाजत होगी। लेकिन बिहार में इस तरह का आधुनिकता अभी विकसित नहीं हुआ है कि सभी दल अपनी बातों को जनता के पास इस माध्यम से पहुंचा सके।
कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव कराने में चुनाव आयोग के सामने कई चुनौतियां होंगी। इसलिए चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए नए मानक तय किए हैं।
कोरोना काल में मतदान के तरीके ::–
1. पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या को घटाया जाएगा। इस बार हर बूथ पर 01 हजार ही मतदात होंगे।
2. मतदान का समय एक घण्टा बढ़ाया गया है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।
3. वोट देने के लिए कोरोना संक्रमित मरीज भी जा सकेंगे, उनका वोट अंतिम एक घण्टा में डाला जा सकेगा।
4. प्रचार प्रसार के लिए बड़ी बड़ी रैलियां नहीं हो सकेंगी, 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकेंगे।
5. नामांकन भरने एक साथ केवल दो व्यक्ति ही जा सकेंगे, नामांकन को ऑनलाइन भी भरा जा सकता है।
वोटिंग के समय, सुरक्षा उपाय की जाएगी। मतदाता को मिलेगी कोरोना से सुरक्षा
1. बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 6 लाख पीपीई किटों का इंतजाम होगा।
2. चुनाव में 46 लाख मास्क का इस्तेमाल किया जाएगा।
3. 7 लाख हैंड सैनेटाइजर्स का इस्तेमाल होगा, जो हर बूथ पर रखा जाएगा।
4. ड्यूटी के दौरान तैनात लोगों को 6 लाख फेस शील्ड मुहैया कराई जाएगी।
5. चुनाव कर्मियों के लिए 23 लाख ग्लव्स भी मुहैया कराए जाएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान होंगे, 16 जिलों में वोटिंग होंगी और इसमें 31 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे।
दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान होगा और कुल 17 जिलों में वोटिंग होगी। इस चरण में 42 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे।
तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान होंगे। इस चरण में 15 जिलों में वोटिंग होगी। इसमें 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन शामिल होंगे।
पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की 03 नवम्बर, तीसरे चरण की 07 नवम्बर एवम 10 नवम्बर को वोटों की गिनती होगी।

