मंदिर की जीर्णोद्धार के बाद विधिवत पूजा अर्चना की तैयारी को ले मंदिर के अध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने राजद नेता के साथ की बैठक
रिपोर्ट – अमित प्रसाद , रिविलगंज
रिविलगंज : नगर पंचायत विजय राय के टोला सरयू नदी के किनारे स्थित हजारों वर्ष पुरानी बाबा उझंखनाथ करियवा मंदिर की ग्रामीणों द्वारा जीर्णोद्धार के बाद पूजा अर्चना को लेकर राजद नेता डॉ प्रीतम यादव को ग्रामीणों द्वारा बुलाने पर पहुँचे और डॉ प्रीतम यादव ने भगवान की दो अद्भुत शिवलिंग दर्शन कर ग्रामीणों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान उन्होंने मंदिर के सभी सदस्यों को मंदिर की अद्भुत रूप देने के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा बाबा की मन्दिर लुप्त होने के कगार था । आप ग्रामीण भाइयों ने डूबते धरोहर को बचाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया हैं।उन्होंने कहा की इस मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मोक्ष प्राप्ति के लिए सरयू नदी में स्नान दान कर करियवा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।उन्होंने कहा कि रिविलगंज में कभी 364 मठ मंदिरों के घंटों की आवाज व हवन धूप के खुशबू से पूरे रिविलगंज सुगंधित हो जाता था, फिलहाल अभी 29 मंदिरों के अवशेष बचें हैं , वे भी प्रशासन, विधायक और सांसद के उदाशीनता के कारण बिलुप्त होने के कगार पर हैं।जैसे पायधारी बाबा मंदिर, श्रृंगी ऋषि मंदिर, श्रीनाथ बाबा मंदिर, ब्रह्मचारिणी बाबा मंदिर ,महर्षि गौतम ऋषि मंदिर आदि मंदिर ग्रामीणों के तत्परता के कारण बचें हुए है।वही मन्दिर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार में लगभग पांच माह के समय लगा है उन्होंने ने कहा कि मंदिर की अद्भुत रूप में देने में पूरे नगर पंचायत वासियों का सहयोग रहा, इस मन्दिर में दो शिव लिंग हैं जो अद्भुत हैं,जिसे दर्शन करने छपरा,सिवान,गोपाल के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भी लोग पहुंचते हैं।उन्होंने कहा कि मन्दिर की विधिवत पूजा अर्चना के लिए ब्राह्मण महाराज द्वारा तिथि निर्धारित की थी जिसमे अष्टयाम, भंडारा,आदि चीजों का आयोजन होना था,लेकिन लॉक डॉउन के कारण नही हो पाया,लॉक डॉउन के समाप्ति के बाद पूजा का आयोजन किया जाएगा।

