भगवानपुर-बेगूसराय ::–
राजीव नयन ::–
28 जुलाई 2020 मंगलवार
“घर- घर मानस, जन -जन मानस” के संकल्प को लेकर आम आदमी के बीच राम चरित मानस के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से प्रेरित संस्था श्री राम चरित मानस प्रचार संघ के प्रदेश महामंत्री आचार्य संजय शास्त्री के हवाले से प्रदेश सम्पर्क प्रमुख प्रो प्रवीण कुमार झा प्रेम ने दूरभाष पर बताया कि सरकार के लाँक डाउन के नियम लागू होने के कारण महाकवि तुलसी दास जी का जयन्ती समारोह पूर्वक नहीं मानते हुए संघ के प्रदेश पदाधिकारी अपने अपने घरों पर ही सांकेतिक रुप से महाकवि का जयन्ती मनाया गया तथा संकल्प लिया कि घर घर मानस जन जन मानस प्रचार प्रसार करते रहना है।
यही वह महान ग्रंथ हैं, जो इस कलीकाल में मानव मूल्यों के रक्षा में सहायक होगा। महाकवि रचित इस ग्रंथ के प्रचार प्रसार में प्रांत के किसी भी हिस्से में जो भी संस्था कार्य कर रहा हैं, वहाँ “श्री राम चरित मानस प्रचार संघ “यथा संभव सहयोग करता रहेगा।
आज के इस महाकवि जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कार्याध्यक्ष सुरेश पासबान, संयुक्त मंत्री अविनाश शास्त्री, उपाध्यक्ष डा, परमानन्द लाभ डा,सत्यनारायण् महतो, डा, नारायण यादव , डा, ममता झा, राम कुमार कुवँर, अशोक कुमार सिंह, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य स्वामी सत्यानंद जी आदि ने अपने अपने घरों पर महाकवि तुलसी दास जी के जयन्ती पर रामचरित मानस पाठ किया।

