Thu. Feb 12th, 2026

छपरा :: हजारों साल पुरानी शिव मंदिर को ग्रामीणो ने जीर्णोद्धार कर भब्य व सुंदर बनाया

ब्युरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज 

हजारों साल पुरानी शिव  मंदिर को ग्रामीणो ने जीर्णोद्धार कर  भब्य व सुंदर बनाया

रिपोर्ट – अमित प्रसाद

रिविलगंज

नगर पंचायत विजय राय के टोला सरयूं नदी के किनारे स्थित हजारों वर्ष पुराना बाबा उझंखनाथ करीयवा मंदिर जो बिलुप्त होने के कगार पर था, उसे ग्रामीणों द्वारा डेंटिंग पेंटिंग कराकर भब्य व सुंदर मंदिर बनाया गया।

मंदिर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की रिपेयरिंग लगभग चार माह से किया जा रहा हैं। जिसमे दर्जनों की संख्या में कारीगरों ने अपना अनोखा कला पेश किया। उन्होंने कहा कि मंदिर मे 28 जुलाई को अष्टयाम व पूजा-पाठ होना था, लेकिन लॉकडॉउन के वजह से ग्रामीणों की बैठक बुलाकर 3 अगस्त कर दिया गया।

उन्होंने कहा इस मंदिर में दो अद्भुत शिवलिंग स्थापित है। जिसे दर्शन करने के लिए छपरा, सिवान जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भी श्रद्धालु आते हैं और सरयूं नदी में स्नान दान कर भोलेनाथ के पूजा अर्चना व दर्शन कर लौट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का कहना है की इस इलाके में लगभग चार किलोमीटर की परिधि में कभी 364 मठों मंदिरों में घंटों की आवाजों के साथ हवन व धूप की खुशबू से पूरा वातावरण सुगन्धित हो जाता था।  लेकिन सभी बिलुप्त होने की कगार पर हैं।  समाजिक व प्रशासनिक उदासीनता को झेलने के बाद भी ये मठ मंदिर आज भी खास हैं। जिसका वजूद आज भी कायम हैं।

उझंखनाथ करियवा बाबा मंदिर, पाय धारी बाबा मंदिर, श्रृंगी ऋषि मंदिर, श्री नाथ बाबा मंदिर, ब्रह्मचारिणी बाबा मंदिर आदि मंदिर आज भी हैं। मंदिर को बनवाने में प्रमूख भूमिका पंडित मनोरंजन, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामलोचन सिंह, सदस्य रामायण सिंह जीवनदानी, सदस्य राजनाथ सिंह, सदस्य अजब नरायण सिंह, सदस्य नीरज श्रीवास्तव, सदस्य त्रिभुवन सिंह, राम बाबू सिंह, मनोज सिंह, बिकेश्वर सिंह चीकू सिंह, नवीन सिंह, गोलु सिंह, ननजी सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, डॉ आर एन यादव, मुकेश कुमार उर्फ सोनू, गुड्डु अवस्थी आदि लोग हैं।

Related Post

You Missed