Thu. Feb 12th, 2026

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या या हत्या मामला संदिग्ध, सीबीआई जांच का गृह मंत्रालय का संकेत

भागलपुर ::–

प्रमोद कुमार सिंह ::–

16 जुलाई 2020 गुरुवार

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दिनांक 14 जून को मुंबई स्थित बांद्रा में अपने आवास पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिये थे। जबकि यह केस सुसाइट नहीं बल्कि हत्या है? इस हत्या को निर्दयता पूर्वक की गई है? ऐसा लोगों का कहना है।

खबरें जो बाहर छन के आ रही है उसके अनुसार जो आदमी फांसी लगाएगा उसका डेड बॉडी पंखे में झूलता नजर आएगा। जबकि इसका डेड बॉडी बिछावन पर पड़ा हुआ था। उसके कमरे की चाबी गायब थी, ऐसा भी कहा जा रहा है। साथ ही सीसी कैमरा बंद पड़ा हुआ होना, ना तो उस रूम में कुर्सी का होना और न कोई स्टूल का होना। मामले को संदिग्ध बनाता है जो जांच का विषय है।

सुशांत सिंह राजपूत किस प्रकार फांसी लगाया, उसके साथ रहने वाला कुत्ता भी गायब था, इस सब मामले को लेकर पूरे भारत से सीबीआई जांच की मांग उठाई जा रही है। इस विषय में कई राजनीतिक दल के नेता, अभिनेता, आमजन भारत सरकार से मांग करती है की अविलंब सीबीआई जांच कराई जाए।

सीबीआई इन्वेस्टिगेशन के लिए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। जिसका जवाब गृह मंत्रालय की ओर से आया। जिसमें सीबीआई इन्वेस्टिगेशन के लिए संबंधित मंत्रालय को पत्र भेजा गया हैं। साथ ही साथ राज्यसभा के सांसद रूपा गांगुली और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सीबीआई जांच की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या या हत्या मामले को लेकर सीबीआई जांच के संकेत मिल रहे हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed