कोरोना की व्यापक जांच और इलाज की हो पूरी व्यवस्था – माले
बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
15 जुलाई 2020 बुधवार
आज भाकपा माले कार्यालय ( कमलेश्वरी भवन ) में एक दिवसीय धरना दिया गया और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश को सत्ता में बने रहने के लिए एवं जनता की जिन्दगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
मौके पर पार्टी के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि डा0 कफिल खान जैसे सखसियत को जेल में बंद कर राजनीतिक द्वेष के चलते योगी – मोदी सरकार जेल में बंद कर यातना देकर हत्या करना चाहती है। जो कतई माले बर्दाश्त नहीं कर सकती है । सरकार को रिहा करना होगा।
लाॅक डाउन के आर में मोदी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है । इसके बदले मनुवादी सामंती संविधान लागू करने की ओर अग्रसर है । यही कारण है कि महाराष्ट्र के भीमाकोरे गांव के दलित आन्दोलन के साथ रहे 81 वर्षीय क्रांतिकारी कवि बरवर राव, गौतम नवलखा, डा0 सोनम भारद्वाज, आनंद तेलतुमबरे जैसे लोगों को जेल में बंद कर यातना दी जा रही है। ताकि अम्बेदकर द्वारा बनाए गये संविधान के पक्ष में कोई बोल और लिख नहीं सके ।
वहीं दूसरी ओर सीएए, एन आर सी, एनपीआर के विरोध में आन्दोलन की अगुवाई करने वाले सामाजिक – राजनीतिक कार्यकर्ताओं के उपर फर्जी मुकदमा के तहत धड़ल्ले से गिरफ्तारी हो रही है । ये मोदी सरकार की लोकतंत्र विरोधी कारवाई है । इस की निंदा करते हैं । हम मांग करते हैं कवि बरवर राव समेत जेल में बंद राजनीतिक – सामाजिक कार्यकर्ता को अविलंब रिहा किया जाय।
कोरोना महामारी को लेकर जहां मोदीजी संकट को अवसर में बदलने की बात कर साम्प्रदायिक विभाजन पैदा कर रहे थे । वही आज बिहार भाजपा कार्यालय में कोरोना बिस्फोट कर चुका है । और 75 से अधिक कार्यकर्ता कोरोना पोजिटिव हो चूके हैं । इससे जाहिर होता है कि महामारी की चिंता कम और चुनाव जीतना मुख्य है ।
सिर्फ लाॅकडाउन से महामारी से जंग जीता नहीं जा सकता है। व्यापक जांच, समुचित इलाज करने में सरकार पूरी तरह फेल रही है । पार्टी नेता चन्द्र देव वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार के ही तर्ज पर बिहार में नीतीश – मोदी की सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के बदले चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। अधिकतर जिला अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था नहीं है और न ही जांच किट उपलब्ध है।
संक्रमित लोग इलाके और भोजन के अभाव में दमतोड़ रहे हैं । मांग करते हैं कि महामारी विस्फोट को देखते हुए जिला अस्पताल सहित सभी पीएचसी में जांच, इलाज, भोजन की पूर्ण व्यवस्था की जाय और प्रखंड स्तर पर आइसोलेशन सेंटर बनाई जाय । साथ ही उन्होंने भाजपा – जदयू सरकार पर सामंती ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा दलित – पिछड़ी जातियों एवं महिलाओं पर हमला, हत्या, बलात्कार की घटनायें लगातार जारी है । इसे रोकने में सरकार विफल रही है ।
वहीं माले जिला कमिटी सदस्य अमरजीत पासवान को अपराध के मुकदमा में फर्जी आरोप के तहत फंसाकर प्रशासन जेल में बंद रखे हुए है । उन्हें तत्काल रिहाई की मांग करते हैं ।
धरना की अध्यक्षता किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह ने की । धरना में जसम के राज्य उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, जन कवि कुंवर कन्हैया, सुरेश पासवान, किशोर पासवान, बिनोद पासवान शामिल थे ।


