Wed. Feb 11th, 2026

कार्यपालक सहायक ने काला बिल्ला लगाकार जताया रोष, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगी लंबी लड़ाई

जिला मुख्यालय से पंचायत तक मुखर हुए विरोध के स्वर

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

08 जुलाई 2020 बुधवार

सरकार कार्यपालक सहायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य के कार्यपालक सहायक सरकार की मुख्य योजनाओं को धरातल पर सुचारू रूप से चलाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार कार्यपालक सहायकों को नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दे रही है।

इसको लेकर कार्यपालक सहायक एकजुट हो गए हैं। अब सरकार के खिलाफ सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ी जाएगी। उक्त बातें बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ, बेगूसराय इकाई के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बुधवार को आयोजित काला बिल्ला लगाकार विरोध करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर के सभी कार्यपालक सहायक विभिन्न कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकार काम कर रहे हैं। सरकारी वादा खिलाफी के खिलाफ सभी कार्यपालक सहायक एक जुट हो गए हैं।

आज बुधवार को जिले के 4 सौ से अधिक कार्यपालक सहायकों ने हाथ पर काला बिल्ला लगाकार सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। विरोध जता रहे कार्यपालक सहायकों ने बताया कि सरकार ने उनलोगों की सेवा 60 वर्ष तो कर दी है। इसके बावजूद नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दी है। सरकार के खिलाफ हमलोग चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं।

पहले काला बिल्ला लगाकार रोष जताया जाएगा। इसके बाद सरकार के पुराने वादे को बैनर के माध्यम से याद दिलाया जाएगा। इसके बाद कैंडिल मार्च निकाल सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा।

इसमें प्रदेश सचिव आशुुतोष नंदन, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ठाकुर, सचिव धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी तुषार रंजन, सदस्य गुडडू कुमार, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, नीतीष कुमार, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, पवन कुमार, अमित मिश्रा, मुरलीधर कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed