Wed. Feb 11th, 2026

प्रवासी मजदूरों से समस्या संग्रह एवं संपर्क अभियान जोड़ो पर :: ABVP

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

05 जुलाई 2020 रविवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे प्रवासी मजदूरों से समस्या संग्रह एवं संपर्क अभियान आज बेगूसराय नगर के रतनपुर, डुमरी, बिशनपुर आदि जगह पर जाकर प्रवासी मजदूरों से उनकी समस्या को संग्रह किया।

इसका नेतृत्व नगर सह मंत्री आदित्य कुमार ने किया इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में कोरोनावायरस के जो प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आए हैं उनके बीच जाकर समस्या संग्रह कर रहा है। इसमें प्रवासी मजदूर से वह किस राज्य में रहते थे, क्या काम करते थे, आखिर किस कारण से उन्हें अपने राज वापस आना पड़ा। सरकार के द्वारा उन्हें कोई सुविधा मिला है कि नहीं आदि मुद्दे पर चर्चा करती है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों से संपर्क अभियान से पता चला के प्रवासी मजदूर का हालत बहुत खराब है। एक तो कोरोनावायरस के चलते वह अपने राज्य वापस आए लेकिन उनके सामने भूखमरी की हालत हो गई है। सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूर के लिए जो सहायता राशि की घोषणा की गई थी अधिकतर मजदूरों को नहीं मिली है। रोजगार का कोई उपाय सरकार के द्वारा नहीं किया गया है। इसके चलते उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सरकार की घोषणा सिर्फ कागज पर होकर रह गई है आज हालत यह है विगत 3 महीनों से वह घर पर बैठे हुए हैं बिहार सरकार के द्वारा उनके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए फिर से अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे प्रदेश यहां पर मजदूरी करते थे वहां फिर वापसी की योजना बना रहे हैं।

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष जी डी कॉलेज पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अधिकतर मजदूरों के पास चर्चा करने के बाद पता चला के उनके पास राशन कार्ड नहीं है। इससे प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं पर ₹1000 जो बिहार सरकार ने प्रवासी मजदूर के लिए घोषणा की थी उसका लाभ नहीं मिल रहा है। बहुत से मजदूर अपने घर पर रहकर रोजगार करना चाहते हैं। उन्हें दूसरे परदेस जाने की इच्छा नहीं है लेकिन सरकार के द्वारा उदासीन रवैया के चलते उनके सामने हालत गंभीर उत्पन्न हो गई है। बिहार के लाखों मजदूर दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते थे। बिहार सरकार ने उन्हें मनरेगा मे कौन देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई रोजगार नहीं मिला है।

इस मौके पर कार्यालय मंत्री राज दीपक गुप्ता एबीवीपी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मजदूरों से समस्या से समस्या संग्रह कर जिला प्रशासन एवं राज सरकार को अवगत कराएगी अगर प्रवासी मजदूरों की समस्या का हल नहीं हुआ उन्हें रोजगार एवं सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला तो आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरेगी।

इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंशु कुमार ने कहा कि पूरे बेगूसराय में 4 जुलाई से प्रवासी मजदूरों के बीच संपर्क अभियान चलाया जा रहा है 8 जुलाई तक चलेगा इसमें 100 गांव में जाकर 1000 मजदूर से समस्या संरचना जाएगा अभी तक 15 गांव में 250 मजदूरों से मिलकर उनकी समस्या को संग्रह किया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed