न्यूज डेस्क ::–
हसनपुर-समस्तीपुर ::-
19 जून 2020 शुक्रवार
“जल ही जीवन है” यह कहावत जितना सटीक है उतना ही वर्तमान समय में सरकार के द्वारा अपनाए जा रहे कार्यक्रमों के कारण सही प्रतीत होते जा रहा है। जल के बिना जीव-जंतुओं से लेकर पौधों तक मरणासन्न हो जाते हैं, लेकिन सरकार के वर्तमान नीति के कारण पुराने पड़े जीर्ण-शीर्ण कुआ, तालाब, आहार, नाहर आदि की उड़ाही कर उसमें जल संचय की व्यवस्था करना वाकई ही “जल जीवन है” को चरितार्थ करता है।
लेकिन कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा सरकारी कुंआ को पुलिस की मदद से भरकर अतिक्रमण करने का मामला भी प्रकाश में आते रहता है इसी सिलसिले में लिखित शिकायत पत्र राज्य सरकार के साथ ही वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया।
खबरों के अनुसार ऐसी घटना हसनपुर समस्तीपुर जिला में हुई है। जहां असामाजिक तत्वों को बुलाकर कुआं भर उसके ऊपर झोपड़ी खड़ा कर दिया गया। इस संबंध में वार्ड सदस्य लिखित शिकायत विभिन्न जगहों पर दीया।

जिसमें जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, पुलिस निरीक्षक रोसड़ा, पुलिस उपाधीक्षक रोसड़ा, थानाध्यक्ष महोदय हसनपुर के साथ साथ अंचलाधिकारी हसनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर सहित मुख्यमंत्री, बिहार, जलसंसाधन पदाधिकारी पटना, आईजी, डीआईजी, दरभंगा के साथ ही डीजीपी पटना को देते हुए कहा है कि मैं राजेंद्र यादव पिता स्वर्गीय बनारसी यादव ग्राम बेलोन पोस्ट भटवन थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर का स्थाई निवासी हूं।
मैं ग्राम पंचायत राज परिदह के अंतर्गत वार्ड नंबर 01 का वार्ड सदस्य हूं और इसी वार्ड नंबर एक में एक पुराना सार्वजनिक कुआं है । जिस कुआं को ग्राम पंचायत राज्य परिदह के आम सभा से पारित कर प्रखंड से एस्टीमेट बनाया गया ।

वहीं मुखिया जी के द्वारा बताया गया था की उक्त कुआं का निर्माण वार्ड सदस्य द्वारा कराया जाएगा । जिस वास्ते मैं अपने पैसे से ईट बालू सीमेंट कुआं के निकट मंगा कर रखा था ।
दिनांक 14 मई 2020 को रामविलास यादव उर्फ जोखन यादव पिता स्वर्गीय बच्चा यादव तथा अमरजीत यादव , लालन यादव दोनो पिता रामविलास यादव पंकज यादव, रोहित यादव, रविंद्र यादव तीनों पिता गंगा प्रसाद यादव व विजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव दोनों पिता गणेशी यादव सभी निवासी ग्राम बेलोन थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर के द्वारा असामाजिक तत्वों को बुलाकर तथा हसनपुर थाना अध्यक्ष को अपने मेल में लेकर कुआं में मिट्टी भरवाना शुरू कर दिया ।
जिस पर मेरे द्वारा मना किया गया तो सभी मिलकर मारपीट तथा गाली गलौज करने लगे तथा रामविलास यादव द्वारा मेरे मुंह में बंदूक घुसाकर अपशब्द का प्रयोग करते हुऐ कहा भाग जाओ यहां से नहीं तो जान से जाओगे। यह कहकर रामविलास यादव के आदेश पर रविंद्र यादव द्वारा हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया गया। जिसके डर से मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।
श्री यादव ने निवेदन करते हुए कहा है कि उक्त कुआँ सार्वजनिक जमीन पर है तथा गरीब ग्रामीणों के उपयोग में इसका पानी आता है। जिसके जीर्णोधार कार्य हेतु कोर्ट संख्या (051 80190 11/WC/20380173) आवंटित है ।
जिस हेतु पूर्व में रामविलास यादव के द्वारा भी सहमति तथा आवेदन में हस्ताक्षर अंकित है। सभी दस्तावेज छाया प्रति सुगम प्रसंग हेतु संकलन करते हुऐ अनुरोध किया है कि अपराधियों द्वारा कब्जा किए गए कुआं को मुक्त कराने तथा दोषी, व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।
ताकि समस्त ग्रामवासी अपराधी के भय से मुक्त होकर शांतिपूर्ण जीवन जी सके एवं कुए का पानी सभी को सर्व सुलभ हो सके।





