भगवानपुर (बेगूसराय ) ::–
राजीव नयन ::–
19 जून 2020 शुक्रवार
आज एक बार फिर मिथिला के सपूत अमन कुमार के बलिदान से हमलोगों का सर ऊँचा हो गया है। ऐसे वीर योद्धा के कारण ही हम और हमारा शरहद सुरक्षित हैं। ऐसे अमन को नमन करते हुए विश्वव्यापी समस्या चीन से सतर्क रहने की बात दूरभाष पर मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक और दिल्ली से प्रकाशित बिहार संदेश के संपादक प्रो पी के झा प्रेम ने बताया हैं।
उन्होने आज के वैश्वविक महामारी करोना को ध्यान में रखते हुए अपने सभी मैथिली भाषी से आग्रह किया है कि अपने अपने घरों पर ही शहीद अमन को नमन करते हुए चीनी समान का वहिष्कार करने का संकल्प लेना चाहिए।
अन्तराष्टरीय मैथिली परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष सह प्रवक्ता डा धनाकर ठाकुर के हवाले से संयोजक (मिथिला शिक्षा मंच )ने दूरभाष पर बताया कि मिथिला, मैथिली के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित अन्तराष्टरीय मैथिली परिषद् अपना २७वाँ स्थापना दिवस(२०जून२०२०)देश के सुरक्षा में शहीद अपने तीन सपूत अमन, कुंदन और जय शंकर को समर्पित करता है।
चू़ँकि देश अभी विषम परिस्थिति से गुजर रहा हैं तथा अनलाँक डाउन की स्थिति में सभी मैथिली भाषी एवं मिथिलावासियों से आग्रह करता हैं कि अपने अपने घरों पर ही सांकेतिक एंव दूर भाष पर ही संदेश का आदान प्रदान करें।


