Tue. Feb 10th, 2026

बेगूसराय :: मंझौल के शहीद होमगार्ड जवान के परिवारों से मिले राजद प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा

बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::-

4 जून 2020 गुरुवार

आज शहीद होमगार्ड जवान राजबर्धन रंजन के परिवार वालों से मिलकर उनके दर्द को साझा किया राजद प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा। शहीद की माँ उनसे मिलते ही चीत्कार मारकर रोने लगी और न्याय दिलाने की माँग की।

प्रदेश सचिव ने सरकार से विशेष सत्र की माँग कर इस मुद्दे को उठाने की बात की, साथ ही उन्होंने सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी की माँग की। इस मामले को स्पीडी ट्रायल की माँग की।

इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव, प्रखंड प्रमुख शोभा रानी, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, सुरेंद्र राम, मो० सैफी, रामसखा महतो, साहेब पासवान, सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed