आक्रोशित किसानों ने आहर निरीक्षण करने आए मुख्य अधीक्षक अभियंता भिगू राम को घेर कर खुदाई में अनियमितता के खिलाफ में किसानों ने सरकार के खिलाफ किया नारेवाजी
भोजपुर (जगदीशपुर) ::–
बबलू कुमार –
4 जून 2020 गुरुवार
भोजपुर जिले के जगदीशपुर अंचल के हेतमपुर गाँव में लधु सिचाई विभाग द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत हेतमपुर आहर की खुदाई का काम एक करोड़ सताइस लाख (1करोड़27लाख)की राशि से चल रहा है। आपको बताते चलें कि आहर की खुदाई एस्टिमेट के अनुसार नहीं की जा रही है। यह आरोप जगदीशपुर के जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता विनोद वर्मा ने बताया।
उन्होंने कहा कि आहर लगभग 3 किलोमीटर लम्बाई में फैला है। जिसकी खुदाई करना है। लेकिन विभाग के द्वारा ठेकदार से मिलकर आहार खुदाई में घोर धांधली हो रहा है। साथ ही यह भी बतलाया कि मानक की बात करे तो आहर के अंदर सतह से दो मीटर खुदाई कर मिट्टी निकाल कर बाहर फेंकना है जो नहीं हो रहा है। जो आहर का नक्शा बना है। उसके मुताबिक मापी ग्रामीणों के द्वारा कराई गई। लेकिन ठेकेदार उस मापी को नजर अंदाज करते हुऐ आहर की गर्भ की चौडाई को भी सीमित करके खुदाई किया जा रही है। जो खुदाई हो रही है वह मात्र 1 से 2 फीट ही हो रहा है।
जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता विनोद वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर आहर खुदाई में की जा रही अनियमितता के खिलाफ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतलाया कि आहर की खुदाई में अनियमितता में हो रही धांधली को हम सभी ग्रामीणोंं ने इसका विरोध करेंगे क्योंकि इस आहर से 10 गाँव के किसान मजदूरों के हजारों एकड़ खेती इसी आहर पर ग्रामीणों का जीवन निर्भर हैं ।
श्री वर्मा ने कहा कि योजना का कार्य स्थल पर अभी तक शिलापट का न लगना योजना में भ्रष्टाचार को उजागर करता है। एस्टिमेट के अनुसार कार्य के सवाल पर अब ग्रामीण किसान जग चुके हैं जो आहर की खुदाई में गड़बड़ी स्वीकार नहीं है। इस आहर की खुदाई अच्छी ढ़ग से हो जाती हैं तो 200 साल तक आहर की खुदाई की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने राज्य सरकार से हेतमपुर आहर की खुदाई में हो रही धाँधली को शीध्र रोकने के मांग करते हुए कहा कि इस गंभीर सवाल पर सरकार की ओर से कार्यवाई नहीं होने पर किसान आंदोलन के लिए बाध्य हो जाऐगें।
आहर की खुदाई में धांधली को लेकर किसानों में सरकार एवं ठेकेदार के प्रति आक्रोश चरम पर है ।साथ ही कहा कि ठेकेदार और आला अधिकारीयों के मिली भगत से आहर की खुदाई में लुट खसोट वो बंदर बाट मचा है। हम जिला प्रशासन वो लधु सिचाई विभाग के अधिकारियों से अपील करते हैं कि एस्टिमेट और नक्शा के अनुसार खुदाई का काम हो नहीं तो हम सभी किसान सरकार के विरोध आंदोलन करने के लिए तैयार हैं ।
इस दौरान मौके पर पंचायत के सरपंच परशुराम राम, उमेश यादव, ललु पाडें, टुना सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, सहीत अन्य ग्रामीण किसान थे।




