Tue. Feb 10th, 2026

बेगूसराय :: मंझौल में गुदड़ी के लाल को समाज के लोगो ने किया सम्मानित और आर्थिक मदद का दिया भरोसा

मंझौल-बेगूसराय::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

3 जून 2020 बुधवार

मंझौल पंचायत तीन में एक मजदूर का लड़का गुलशन कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेगूसराय जिले में चौथा स्थान लाकर अपने समाज का सर ऊँचा किया है। इनके पिता रामाशीष साहनी मजदूरी का काम करते हैं। इनके माता का देहांत एक साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी।

इनके ऊपर तीन छोटे भाईयों के देखरेख की जिम्मेवारी भी है ।गुलशन आगे पढ़ाई पूरी कर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। साथ ही इन्होंने कहा कि यदि हम अच्छे पद पर जाते हैं तो समाज के बच्चों के लिए भी कुछ ऐसा करेंगे। जिससे उनका जीवन सफल हो।

बताते चलें कि गुलशन कुमार का घर शहीद होमगार्ड जवान राजबर्धन रंजन के मुहल्ले में ही है। सम्मानित करने वालो में लक्ष्मी साहनी, रामउदगार साहनी, रामबदन साहनी, सुधीर ,संतोष, कार्तिक , मो० मजहर सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed