Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: “मास्क के प्रयोग” एवं “सामाजिक दूरी के अनुपालन” को जनांदोलन का रूप देना होगा– जिलाधिकारी

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

2 जून 2020 मंगलवार

जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा है कि होम क्वारेन्टाइन में रह रहे प्रवासी व्यक्तियों के स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जिले में सामुदायिक संक्रमण की संभावनाओं को समाप्त करना जिला प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि ऐसे सभी व्यक्तियों को तत्काल चिन्हित करना सुनिश्चित करें जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखते हों। इसी क्रम में होम क्वारेन्टाइन में आवासित प्रवासियों का भी सतत अनुश्रवण किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में श्रेणी ‘क’ एवं अन्य शहरों से आए अब तक चालीस हजार से अधिक प्रवासी व्यक्तियों को चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें एक निर्धारित अवधि के लिए होम क्वारेन्टाइन में रहना है। इसके अतिरिक्त भी ऐसे कई प्रवासी व्यक्ति हो सकते हैं, जो यातायात के विभिन्न साधनों से सीधे गांव पहुंच गए हों एवं उन्हें प्रखंडस्तरीय क्वारेन्टाइन केंद्र पर निबंधित नहीं किया जा सका हो। सभी पंचायत प्रतिनिधि विशेष तौर पर मुखिया को ऐसे सभी व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित कर सूची तैयार करने का निदेश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के प्रभावों को कम करने के लिए “मास्क के प्रयोग” एवं “सामाजिक दूरी के अनुपालन” को जनांदोलन का रूप देना होगा। क्योंकि ये दोनों प्रयास वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। लेकिन, ऐसा तभी संभव होगा जब लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के निर्धारित शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन करे।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यथासंभव मास्क का प्रयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सावाधानी रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें।

जिले में कोविड-19 से संबंधित आंकड़े निम्न हैं–

उन्होंने बताया कि अनलॉक-प्रथम मद्देनजर परिवहन व्यवस्था के परिचालन प्रारंभ होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा संचालित सभी आपदा राहत केंद्रों एवं एपीएसम कॉलेज में संचालित ट्राजिंट केंद्र के माध्यम से राज्य के प्रवासी श्रमिकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को अब बंद कर दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि दिनांक 03 जून 2020 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा अपराह्न 12.30 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तर तक के सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तैयारी के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है तथा निदेशित किया गया है कि इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ-साथ प्रतिभागियों द्वारा मास्क का अनुवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान जिले के सभी ग्राम पंचायतों के मुखियागण, पंचायत समिति अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जहां प्रखंड स्तर पर वहीं जिला परिषद् अध्यक्ष आदि जिला स्तर के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग केंद्रों पर भाग लेंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed