बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
21 मई 2020 गुरुवार
विश्वव्यापी कोरोना संकट के मद्देनजर लॉक डाउन के 2 माह पूरे होने को है। प्रधानमंत्री की अपील पर राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकट में घिरे निस्सहाय परिवारों को यथासंभव मदद भी कर रहे हैं।
इसी संबंध में आज बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह ने बताया कि मुझ जैसे दर्जनों राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता ने निस्सहाय एवं गरीबों के बीच मदद का अभियान चला रहे हैं।
केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा लोगों की सुविधा के लिए अनेक मदद किए जा रहे हैं। लोगों को खाद्यान्न मुफ्त में मिल रहा है। राशन कार्ड जिनके पास हैं उनके खाते में ₹1000 आ रहा है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनका बनने की प्रक्रिया चल रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारी के खाते में 3 महीने का पैसा आ रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी मिल रहा है। जन धन योजना खाते में पैसा आ रहा है। बाहर फंसे छात्र एवम छात्राओं के खाते में पैसा दिया गया। बाहर फंसे श्रमिक को लाने की व्यवस्था किया जा रहा है। जिला प्रशासन मुस्तैदी से लॉक लॉक डाउन का पालन करवा रहे हैं।
लेकिन बेगूसराय नगर निगम द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं दिखता है। मेरे द्वारा नगर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, तब लॉक डाउन के लगभग 40 दिन बीत जाने के बाद नगर निगम के महापौर नाखून कटा शहीद होने की बात चरितार्थ कर रहे हैं।
बराबर समाचार पत्र में बयान दिया जाता है कि सैनिटाइजेशन एवं फागिंग कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हकीकत यह है कि महापौर के इस कार्यकाल में मात्र 2 दिन फॉगींग किया गया है जिसमें 1 दिन इस महामारी का फॉगींग भी शामिल है।
दरअसल महापौर द्वारा जन उपयोगी कार्य धरातल पर नही सिर्फ समाचार पत्र के पन्नों पर दिखता है। अच्छा होगा कि महापौर बयान के बहादुर बनने के बजाय जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश के बावजूद अब तक हमारे सफाई कर्मी कोरोना योद्धा को बगैर सुरक्षा कीट के कार्य करने को विवश हैं। जो सफाई कर्मी के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। जो आदमी अब तक सफाई कर्मी को सुरक्षा किट नहीं दे सका उल्टे सफाई कर्मी से मासिक कमीशन लिया जाता है। जो बेहद निंदनीय, शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर के द्वारा निजी कोष से राहत वितरण की बात करना हास्यास्पद लगता है।
मैं महापौर से मांग करता हूं कि इस कोरोना संकट को देखते हुए। आम जनों के टैक्स में छूट, सफाई कर्मी को सुरक्षा की एवं उन से लिया हुआ मासिक कमीशन उन्हें वापस दिया जाए। वाडों में अनवरत फागिंग की दिशा में पहल करें। लोगों के बीच मास्क, साबुन, सैनिटाइजर का वितरण किया जाए।