Fri. Jul 18th, 2025

ऑनलाइन राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में 03 वर्ष के बच्चे से 70 वर्ष के वृद्ध ने मचाया सांस्कृतिक धमाल

@ 03 वर्ष के बच्चे से 70 वर्ष के वृद्ध ने मचाया सांस्कृतिक धमाल

पटना ::–

न्यूज डेस्क ::–

18 मई 2020 सोमवार

विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर कायस्थ कल्याणकारी सभा पंजीकरण संख्या-बार/09637/19के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संजय कुमार अम्बष्ट ने अपने आवास पर भव्य आनलाइन राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम संयोजक के रूप में उन्होंने कहा कि दलित, पीड़ित, शोषित और दिव्यांग के प्रति प्रेम उपरांत ही भक्ति प्रेम सार्थक है। यह यूॅ ही कहीं नहीं मिलता है ।प्रेम ह्रदय के उपवन में उपजा हुआ पुष्प है जो दया प्रेम, वात्सल्य प्रेम, श्रृंगार प्रेम, देशभक्ति प्रेम और भगवान् भक्ति प्रेम रूप में दृष्टिगोचर होता है। कबीरदास ने भी ठीक ही लिखे हैं कि-

प्रेम न बाड़ी उपजे, प्रेम न हाट बिकाय
राजा प्रजा जेहिरूचे, शीश देईले जाय।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संरक्षक वी के रावत ने चित्रगुप्त महाराज पर माल्यार्पण करते हुए किया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा ने भजन प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुनीत जौहरी, उत्तर प्रदेश सचिव पश्चिम विवेक जौहरी ने विचार व्यक्त किये ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार अम्बष्ट द्वारा स्वरचित, निर्देशित एकल अभिनय नाटक ‘पुरुषस्य चरित्रम्”का 375 वीं प्रस्तुति, कल चमन था गाना, और डिस्को डिस्को सारी रात सजना डांस की उम्दा प्रस्तुति की।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा कविता, गजल, आदित्य राज द्वारा तबला वादन सह गायन, बिहार प्रदेश प्रमुख महासचिव प्रमोद शेखर वर्मा द्वारा अभिवादन, प्रियांशु द्वारा गिटार वादन सह गायन, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार सिन्हा नेतृत्व में समूह डांस, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सक्सेना द्वारा हमनें तुझको प्यार किया जितना गाना, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना द्वारा राष्टगान श्रद्धा पुष्प चढाया गायन, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ रजनीश सक्सेना द्वारा नासपीटा कोरोना गायन,एक सामूहिक अभिनय , एक नृत्यांगना द्वारा कथक नृत्य ,शौर्य भटनागर द्वारा बेकरारी कर यूॅ ना जाइए गायन, काव्या सक्सेना द्वारा दो डांस, इंजीनियर चैतन्य रावत की पुत्री कुमारी राव्या द्वारा भक्ति भाव नृत्य, झारखणड़ में सौम्या राज द्वारा डांस, अरनव भारद्वाज के द्वारा लिखो कब आओगे गायन, उतराखण्ड में मान्सवी सक्सेना द्वारा तीन डांस प्रस्तुत किया गया जोकि काफी प्रशंसनीय रहा।

पूरे देश में दस राज्य राजस्थान, उतराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखणड़ और पश्चिम बंगाल के 3 साल से 70 साल के वृद्ध ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जोकि स्मरणीय है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed