भोजपुर (तरारी) ::–
बबलू कुमार —
16 मई 2020 शनिवार
जदयू नेताओं के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री को किये गए शिकायत पर नीतीश कुमार ने लिया संज्ञान।
जदयू कार्यकर्ताओ का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के जल-जीवन हरियाली योजना को उड़ाई गयी धज्जिया। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के माध्यम से जल संचय किया जाना है लेकिन इस कार्यक्रम की धज्जियां उड़ाते हुए तरारी प्रखंड में मोटर पम्प लगाकर जल विहीन किया जा रहा है।
इस कार्य मे मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा मछुआरों एवं ग्रामीणों को शह प्रदान किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारियों के मिलीभगत से जल जीवन हरियाली मिशन कार्यक्रम पर आघात किया जा रहा है। आज पटना मत्स्य विभाग की एक टीम नावाडीह, चकिया, बिहटा, खवनी, तरारी, मोआप कला समेत कई सरकारी आहर-पोखर की जाँच किया गया।
जाँच के क्रम में यह पाया गया कि मोआपकला आहर को छोड़कर सभी जगह के आहर को मछली मारने को लेकर आहर बिछ दिया गया। जाँच के दौरान बिहार सरकार के उप मत्स्य निदेशक एम आर फारुख जी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कनीय अभियंता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,जदयू उपाध्यक्ष शुभम पटेल शामिल थे।