Fri. Jul 18th, 2025

थानाध्यक्ष रामसेवक राउत और मुखिया रंजीत यादव गुड्डू ने दो गांवों की खूनी जंग को जान पर खेल रोका

रसूलपुर-सारण ::–


———–

चंद्र प्रकाश राज / वीरेंद्र यादव

रसूलपुर। सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र की अतरसन पंचायत के गांव चपरैठा और चपरैठी के बीच खुनी जंग को थानाध्यक्ष रामसेवक राउत और यहां के स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया रंजीत यादव गुड्डू ने जान पर खेल बचा लिया। जिसकी प्रशंसा सरेआम हो रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को गेहूं काट रहे चपरैठी गांव के एक युवक को चपरैठा के कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसकी खबर मिलते ही घायल युवक के गांव के लोग लाठी भाला आदि पारम्परिक हथियारों से लैस होकर सैकड़ों की संख्या में मारपीट करने चल दिये।

प्रत्युत्तर में चपरैठा के ग्रामीण भी पारम्परिक हथियार लेकर चल पड़े। दोनों तरफ से ललकारा शुरू हुई। तब तक युवा मुखिया रंजीत यादव लूंगी गमछे में जैसे थे वैसी चल पड़े और मोर्चा संभालते रहे, पर लोग मानने को तैयार नहीं थे।

इस बीच थानाध्यक्ष रामसेवक राउत को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। वे भी पुलिस बल और दमकल गाड़ी लेकर दोनों गावों के बीच स्थित खेत में घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक लोग दोनों गांवों से कतार बद्ध होकर हरवा हथियार के साथ चले आ रहे थे।

पुलिस को देख मुखिया को बल मिला। दोनों ने मिलकर मोर्चा संभाला। मान मनौवल और समझौते तक की प्रक्रिया हुई। ग्रामीणों के अनुसार एक छोटे से विवाद के कारण सैकडों लोग हताहत हो जाते, पर पुलिस और मुखिया ने जान की परवाह किए बगैर एक खुनी जंग होते-होते बचा लिया।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के मामला की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में किसी के तरफ से एफआईआर दर्ज कराने की सूचना नहीं है। फिर भी पुलिस घटना पर नजर बनाये हुई है।

 

Related Post

You Missed