Fri. Jul 18th, 2025

राहुल सांस्कृतयायन का जन्म दिवस, कार्यानंद भवन में मनाया गया

बेगूसराय ::–

9 अप्रैल 2020

गुरुवार

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक राहुल सांस्कृतयायन जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान दार्शनिक यायावर घुमक्कड़ महान वैज्ञानिक मार्क्सवाद के नेता और दुनिया के पटल पर दिशा दिग्दर्शन
22 वी सदी ,वोल्गा से गंगा भागो नहीं दुनिया को बदलो ऐसी दर्जनों पुस्तकों के रचयित और बिहार कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापको मे एक राहुल सांकृत्यायन के जन्मदिन के अवसर पर हम इन्हें लाल सलाम पेश करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं।

हमारी पार्टी में ऐसा महान विद्वान क्रांतिवीर जिसने दुनिया को नया ज्ञान आर्थिक विषमता कैसे दूर होगी, जातिवाद का कैसे खात्मा होगा, अंधविश्वास और जातिवाद की जो संकीर्णता थी। सांप्रदायिक विकृतियां जो समाज में थी। इसके खिलाफ योद्धा लेखक राहुल सांस्कृतयायन को फिर से हम एक बार सलाम करते हैं।

यह केवल दफ्तरों में बैठकर सिर कलम नहीं चलाते थे। जबकि खेत और खलिहान में किसानों के साथ भी उनके हक के लिए भी लड़ते थे। हमें याद है कि जब छपरा में किसानों का शोषण चरम बिंदु पर था। हमारे महान योद्धा किसानों के उस खेत में गए और मिल मालिकों के खिलाफ आवाज लगाई और अंग्रेजी सल्तनत की पुलिस ने उनके सिर पर ही लाठियां बरसाई।

ऑल प्रोफेसर जनार्दन झा ने कविता लिखी थी राहुल के सिर से जब खून गिरे वह खून क्यों नहीं उबल पड़े आज आवश्यकता है राहुल साहित्य का अध्ययन करना। हर छात्र को क्रांतिकारी चेतना से लैस उनकी पुस्तकों का फिर से अध्ययन किया जाए। उनकी जयंती जोर शोर से वर्ष भर मनाई जाए। यह कार्यक्रम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय को हर वर्ष मनाना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अवधेश कुमार राय, जिला परीषद सदस्य अनिल कुमार अंजान, एटक महासचिव प्रह्लाद सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सजग सिंह, अर्जुन सिंह, सूरज मालाकार, संतोष कुमार इत्यादि ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed