बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
13 मार्च 2020 शुक्रवार
आज नगर निगम कार्यालय में बस स्टैंडों का टेंडर के अलावे पांच अन्य सुलभ शौचालय का भी टेंडर होने वाला था। नगरनिगम के कार्यालय में निर्धारित समय पर कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा नगर निगम के गेट के पास दोपहर के समय मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। जिसके कारण आज शुक्रवार को होने वाले नगरनिगम के टेंडर को रद्द कर दिया गया।
नगर निगम के नगर आयुक्त अब्दुल हामिद ने बताया कि बेगूसराय में बड़े बस स्टैंड के टेंडर का सरकारी रेट 86 लाख रुपये छोटे बस स्टैंड का रेट 7 लाख रुपये और 5 सुलभ शौचालय में बड़े शौचालय के टेंडर का रेट 3 लाख रुपये, इससे छोटे शुलभशौचालय का टेंडर रेट डेढ़ लाख और किसी का एक लाख रुपये भी निर्धारित किया गया था।
पूरे नगर निगम परिसर के अंदर और बाहर में सीसीटीवी कैमरा को लगाया गया है ।जिसमें सभी लोगों का तस्वीर भी इसपूरी घटना का कैद हो गई है ।इसे जरुरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज को निकालकर उसे जिला प्रशासन को दी जाएगी।
खबरों के अनुसार इस टेंडर का निविदा होने के पहले ही दो गुटों के बीच पहले धक्कक मुक्की शुरु हुआ ।उसके बाद एक अज्ञात अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई। यह बाते सदर अस्पताल में गोली लगने के बाद ईलाज करा रहे होमगार्ड के सिपाही अशोक यादव ने बताया। इस गोलीबाड़ी की घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मोहन एधु मुहल्ला निवासी मुरारी सिंह है। जिसके जांघ में गोली लगी है। इसका भी ईलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।
दूसरा व्यक्ति मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला गांव निवासी स्वर्गीय राम भरोसा सिंह के पुत्र बाबू साहेब कुमार को पेट में गोली लगी है। जिसका ईलाज निजी हाँस्पीटल में चल रहा है। तीसरे व्यक्ति नगर थाना में होमगार्ड पुलिस के रूप कार्यरत था। जिसका ईलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। होमगार्ड के जवान का घर साहेवपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर गांव निवासी स्व० राम बहादुर यादव के 50 वर्षीय पुत्र अशोक यादव है । होमगार्ड अशोक यादव को बाएं जांघ में गोली लगी हुई है।
नगर निगम में टेंडर को लेकर मात्र एक दरोगा और 2 होमगार्ड के जवान को ड्यूटी में तैनात किया गया था।टाउन थाने के पुलिस घटना होने के बाद इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को पता लगाकर उसको धर दबोचने के लिए सघन छापेमारी शुरु कर दी है।
इस गोलीबारी की घटना से शहरवासी पूरे दहशत में हैं। नगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर एक छात्र नीतीश कुमार को लोहिया नगर गुमटी के पास गोली मार हत्या कर दी गई थी। दूसरी गोलीबारी की घटना नगर निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास 3 लोगों को बेखौफ बदमाशों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर देने के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
फिलहाल शहरवासी पूरी तरह से दहशत में है। ऐसा लगता है कि अब अपराधियों को पूरी तरह से पुलिस के वर्दी का भय समाप्त हो गया है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना पुलिस को खुलेआम अपराधी चुनौती दे रहे हैं।