Fri. Jul 18th, 2025

फौजी के मृत्यु से पूरा गांव गमगीन, श्रीनगर में थे तैनात

संदेश-भोजपुर ::–

बबलू कुमार– 

22फरवरी 2020 शनिवार

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव के फौजी गजेंद्र सिंह का देहांत हो गया।  41 वर्षीय फौजी गजेंद्र सिंह, स्व शंख लाल सिंह के छोटे पुत्र हैं। ये श्रीनगर कश्मीर में जेसीओ पद पर तैनात थे, अचानक आए हार्टअटैक बीमारी के कारण देहांत हो गया।

आज उनका शव श्रीनगर कश्मीर से दानापुर आर्मी कैंट लाया गया। उसके बाद उनके गांव नारायणपुर लाया गया। गजेंद्र सिंह 24 साल पहले फौज में बहाल हुए थे। अभी वह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में जेसीओ पद पर तैनात थे। जैसे ही फौजी गजेंद्र सिंह का शव गांव पहुंचा पूरा गांव गमगीन हो गाया।

फौजी गजेंद्र सिंह के शव के साथ श्रीनगर कश्मीर से आए हवलदार जगदीप सिंह ने बताया कि हम लोग अपने ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक सूचना मिला की जेसीओ फौजी गजेंद्र सिंह को हार्ड अटैक आया है। तो हम लोग उनको अस्पताल ले ही जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनका देहांत हो गया। इनका पूरा परिवार जालंधर पंजाब में फौजी क्वार्टर में रहता था। इस घटना की सूचना हम लोगों ने उनके परिवार को दिया।

वही उनकी पत्नी सुनीता देवी अपने पति के शव के से लिपट कर रो रही थी। बगल में उनका दो पुत्री एवं एक पुत्र 7 साल का पीयूष कुमार भी अपने पिता के शव को देख कर रो रहा था। वहां खड़े ग्रामीणों ने भी फौजी गजेंद्र सिंह के शव को देख कर रो रहे थे।

फौजी गजेंद्र सिंह के बड़े भाई विमल सिंह ने बताया कि अभी 28 दिन पहले गांव से छुट्टी मना कर उनका नया घर रांची झारखंड में बन रहा हैं गए थे। साथ ही उनका प्रमोशन जेसीओ में हुआ था। मेरा भाई सरल स्वभाव का था। अचानक बीमारी के कारण इनका देहांत हो गया।

फौजी गजेंद्र सिंह के शव के साथ दानापुर आर्मी कैंट से पांच सिपाही एक जेसीओ आए थे। फौजी गजेंद्र सिंह का छोटा पुत्र शिव कुमार अपने पिता को हिंदू रीति रिवाज से सोन नदी के तट पर दाह संस्कार के समय मुखाग्नि दिया।

इस अचानक हुए घटना से पूरे नारायणपुर गांव में गम का माहौल है ।वहां आए ग्रामीणों ने बताया कि बहुत सरल स्वभाव के फौजी गजेंद्र सिंह थे। इनके अचानक देहांत से हम लोग पूरा गांव बहुत दुखी हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed