Wed. Feb 12th, 2025

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 123वीं जयंती मनाई गई :: प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन किए गए अर्पित

बेगूसराय ::–

बरौनी रिफाइनरी ::–

विजय श्री ::–

23 जनवरी 2020
गुरुवार

आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 123वीं जयंती के अवसर पर बेगूसराय के NH-31 पर स्थित सुभाष पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

सुभाष चन्द्र बोस, जिन्हें प्यार से नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। भारत की आजादी के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित, 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन के चंगुल से अपने उचित तरीके से देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा दिया गया। “जय हिन्द” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। नेताजी एक महान बुद्धिजीवी थे जिन्‍होंने हमेशा समाज के वंचित वर्ग की भलाई और हितों के बारे में सोचा।

कार्यपालक निदेशक एवं बरौनी रिफ़ाइनरी प्रमुख शुक्ला मिस्त्री माल्यार्पण करते हुए

ओडिशा के कटक में आज ही के दिन साल 1897 में सुभाष चंद्र बोस का जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई के बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातक के लिए कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। उन्होंने यूनीफॉर्म वॉलेंटियर कोर नाम से एक फोर्स का भी गठन किया था।

अरविंद कुमार वर्मा जिलाधिकारी बेगूसराय माल्यार्पण करते हुए

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार, कार्यपालक निदेशक एवं बरौनी रिफ़ाइनरी प्रमुख शुक्ला मिस्त्री, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तरुण कुमार बिसई, आर.बी. धुमाले मुख्य प्रबन्धक (सिविल अनुरक्षण), विशाल कुमार प्रबंधक (सिविल अनुरक्षण), अंकिता श्रीवास्तव प्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार) एवं शरद कुमार, सहायक हिन्दी अधिकारी एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed