Fri. Apr 25th, 2025

भारत के वीर महापुरुष, महान योद्धा महाराणा प्रताप का 421 वां पुण्यतिथि मनायी गयी

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

19 जनवरी 2020

रविवार

आज बाबू वीर कुंवर सिंह चौक के प्रागंण में भारत के वीर महापुरुष, महान योद्धा, वीर स्वाभिमानी महाराणा प्रताप का 421 वां पुण्यतिथि युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व में मनाया गया।

इस क्रम में आर्यभट्ट कोचिंग शिक्षण संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर, बाइट कम्प्यूटर कोचिंग शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर संजय सिंह, स्वामी विवेकानंद विद्यालय के प्राचार्य अरविंद प्रसाद सिंह जी, प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर मुरारी मोहन, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद पदमानंद सिंह, वरिष्ठ गार्जियन मणटुन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह, राजू कुमार, लाट साहेब, नीरज कुमार सिंह, ललन कुमार, कुनदन कुमार, मिट्ठू कुमार,गौतम कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने बारी बारी से महाराणा प्रताप के तैलय चित्र पर माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण के उपरांत अशोक सिंह ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत वर्ष के लोगों के लिए काफ़ी दुख का दिन है। आज ही हमलोगों ने एक वीर योद्धा खोया था। महाराणा प्रताप की जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए । जिन्होंने आज तक दुश्मनों के आगे कभी घुटने नहीं टेके। उनहोंने राजमहल को त्यागकर जंगल में अपना आशियाना बनाकर हरे घांस की रोटी खाना स्वीकार किया। लेकिन कभी भी उनकी अधीनता को स्वीकार नहीं किया। आज मनुष्य के अन्दर जो स्वाभिमान दिखाई देता है। उसी स्वाभिमान के प्रारूप थे महाराणा प्रताप।

वहां मौजूद संजय सिंह ने कहा कि विश्व के महानतम योद्धाओं में से एक जिन्होंने आधा हिन्दुस्तान का राजा बनने के बजाय दुशमनो से युद्ध कर मातृभूमि से रक्षा करना ही अपना धर्म समझा। ऐसे महान योद्धा महाराणा प्रताप अब हमारे बीच आज नहीं है। इतिहास में वर्णित हैं उनके भाला का वजन 80 किलो, ढाल का वजन 80 किलो सहित अन्य शस्त्र को मिलाकर कुल वजन 10 किलो को धारण कर जब वो युद्ध में उतरते थे, तो दुशमन भयभीत होकर पनाह मांगने लगते थे। एसे वीर पुरूष को आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

गौरव सिंह राणा ने कहा कि आज पुण्य तिथि के अवसर पर आगामी 14 फरवरी 2020 से आइटीआई मैदान पनहास के प्रागंण में महाराणा प्रताप जिला स्तरीय बालीबाल टूर्नामेंट प्रतियोगीता का आयोजन किया जायेगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed