संदेश-भोजपुर ::-
बबलू कुमार-
11 जनवरी 2020
शनिवार
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पार्टी संगठन के द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। जिसको लेकर पार्टी के द्वारा संदेश विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शहीद विद्या भवन संदेश में किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विपिन विश्वास ने किया। सम्मेलन में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सचिव उपस्थित हुए।
सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए। पार्टी का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया जा रहा है। कार्यकर्ता हमारे पार्टी के रीढ़ होते हैं। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कई विकास कार्य योजना चला रहे हैं। सभी योजना से गांव, गरीब, किसान, मजदूरों को लाभ मिल रहा है।
सरकार के द्वारा गांव-गांव चल रहे नल-जल योजनाओं से शुद्ध जल जनता को मिल रहा है। साथ ही किसानों के लिए सरकार के द्वारा फसल बीमा, फसल क्षति के साथ-साथ कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है।
वही वक्ताओं ने कहा कि सरकार मुख्य रूप से पिछड़े परिवार के कल्याण को लेकर बहुत से योजना चलाया जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से बतलाया गया कि आप सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हो योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बतलाने का काम करें। ताकि सरकार के योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन से अपने कार्य करें। ताकि 2020 में पुनः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने एवं बिहार का और विकास हो।
सम्मेलन को संंबोधित करने वाले मुख्य वक्ताओं में पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रदेश संगठन प्रभारी नवीन आर्य, नंदकिशोर यादव, सुशील कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, विपिन विश्वास, शंभूनाथ सिंह, अनु निराला एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव ने किया।