Thu. Apr 24th, 2025

बेगूसराय में एड्स ने लिया महामारी का रूप ::: सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर चिंतित ::; हजारों की संख्या में मरीज

 

 बेगूसराय ::–

@ 46 सौ से अधिक एड्स के रोगी बेगूसराय में, सदर अस्पताल चिंतित

@ 5 ब्लॉक और 20 गांव को चिन्हित कर 26 अक्टूबर से 18 नवंबर तक लगाए जाएंगे कैंप

नूर आलम ::-

26 अक्टूबर 2019

शनिवार

बेगूसराय में बढ़ते एड्स को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर चिंतित हो गए हैं। सिविल सर्जन बेगूसराय अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सीएस डॉक्टर कृष्ण मोहन वर्मा ने बताया कि एड्स विभाग के डॉक्टर संतोष कुमार इन दिनों 46 सौ से अधिक एड्स रोगियों का इलाज कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है।

बेगूसराय में इन दिनों एड्स रोगी का बीमारी जोड़ों पर है। जिसको देखते हुए जिला के बखरी, भगवानपुर, नावकोठी, बरौनी एवम साहेबपुर कमाल प्रखंड के चार गांवों में कैंप लगाकर एड्स रोगी का पहचान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ के मौके पर इन प्रखंडों में और चिन्हित गांव में अधिकतर मजदूरी का काम करने के लिए लोग बाहर रहते हैं। जो साल 2 साल में अपने घर आते हैं और एड्स के बीमारी को लाकर अपनी पत्नी तक को दे डालते हैं। जिससे चिन्हित गांव में कैंप लगाकर मजदूर का जांच किया जाएगा और बीमारी होने पर उसके स्थाई इलाज की जाएगी। उन्होंने कहा कि 80% बाहर जो लोग मजदूरी कर रहे हैं उन्हीं को यह बीमारी है।

वहीं दूसरी तरफ प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर आनंद शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बेगूसराय में अब तक एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिला है। यह बात और है की विभिन्न डॉक्टरों के यहां लोग जांच-पड़ताल करा कर और डॉक्टरों द्वारा प्लेटलेट घट जाने से डेंगू का मरीज बताकर इलाज करते हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। शरीर के अंदर बहुत सी ऐसी बीमारी है जो प्लेटलेट गिरा देती है लेकिन मरीज के दिमाग में प्लेटलेट गिर जाने से डेंगू का पेशेंट समझकर बीमार हो जाते हैं और इलाज गलत करवा कर अपना जीवन को दांव पर लगा देते हैं।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय सदर अस्पताल में जगह तो बहुत हैं लेकिन क्वार्टर बहुत कम है। राज्य सरकार स्वास्थ्य मंत्री को कई बार अवगत कराया गया है। अगर सरकार चाहेगी तो खाली जगहों पर शरीर के अन्य विभाग का डिपार्टमेंट अलग अलग हो सकता है। इस मौके पर सीएस कृष्ण मोहन वर्मा, डॉक्टर आनंद कुमार शर्मा, डॉ विनय कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ शैलेश कुमार चंद्रा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed