Sun. Dec 28th, 2025

बाढ़ से प्रभावित 150 घरों के बीच भाकपा-माले, आइसा, इंनौस और भगतसिंह युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत सामग्री बांटी

भोजपुर(आरा) ::–

बबलू कुमार :-

4 अक्टूबर 2019
शुक्रवार

भाकपा-माले, आइसा, इंनौस और भगतसिंह युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने गोड़ना स्थित नहर के किनारे बाढ़ से प्रभावित 150 घरों के बीच आटा, चावल, कपड़ा, गेँहू, बिस्किट, दवा आदि का वितरण किया।

जिसमे मुख्य रूप से लाल मोहर राम, बीफे देवी, मुन्ना राम, महेंद्र राम, संजय राम, महाराज राम, मुकेश राम, बहोरि राम, मनोज राम, अजय राम, किरण देवी, कलावती देवी, तस्लीम खातून सहित कई लोगों के बीच वितरण हुआ।

भाकपा माले के जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने कहा कि आरा शहर सहित जिले के दर्जनों गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। जन जीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो चुका है। सरकार के राहत अभियान की गती कमजोर दिखाई पड़ रही है। वहीं आरा शहर के मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति है। शहर में पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। जिला प्रशासन अविलंब पानी की निकासी का प्रबंध करे। शहर के गरीब-दलित बस्तियों में सरकार का राहत अभियान नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ दिनों में पानी में सड़न पैदा होने से जहरीली बीमारियाँ भी फैलेंगी। जिला प्रशासन इसके लिए पहले से ही उचित प्रबंध करे।

भाकपा माले के केंद्रीय कमिटि सदस्य और इंनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंज़िल ने कहा कि गोड़ना नहर पर लगभग 150 गरीब-दलित परिवार बसे हैं। अचानक बाढ़ का पानी आ जाने से इनके घर ढह गए, अनाज-ईंधन, कपड़ा और रोजमर्रा की चीज़ें बाढ़ में बह गए। कई दिनों से लोग भूखे हैं, बच्चे बीमार हैं, बिजली नहीं है जहरीले कीड़े मकोड़ों के काटने का डर है। आज 4-5 दिन हो गए लेकिन सरकार और प्रशासन के तरफ से इनसे कोई मिलने तक नहीं आया और ना ही बाढ़ राहत सामग्री इनके बीच बांटी गई। आज भाकपा माले-आइसा-इंनौस-भगतसिंह युवा ब्रिगेड की टीम ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

भाकपा-माले केंद्रीय कमिटि सदस्य राजू यादव ने कहा कि आज बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच तत्काल मदद के लिए बाढ़ राहत सामग्री बाँटा गया लेकिन अगर जिला प्रशासन आने वाले दिनों में इन गरीब-दलित परिवारों के लिए स्थाई प्रबंध नहीं करती तो भाकपा-माले जिला अधिकारी का घेराव करेगी।

तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि बाढ़ के कारण घर गिरने से 54 वर्षीय भगवान राम की मौत हो गई, जिला प्रशासन अविलंब मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दे।

इस राहत अभियान में शामिल पार्टी के जिला सचिव जवाहर लाल सिंह, केंद्रीय कमिटि सदस्य मनोज मंज़िल, राजू यादव, अरुण सिंह, भाकपा-माले तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, नगर सचिव दिलराज प्रीतम, राजनाथ राम, आइसा राज्यसचिव सबीर कुमार, जिलासचिव रंजन कुमार, ऐपवा नेत्री शोभा देवी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed