Thu. Mar 26th, 2026

अज्ञात युवक का शव बरामद ::: बीरपुर थाना क्षेत्र बना अपराधियों के लिए सेफ जोन

वीरपुर-बेगूसराय :–

8 सितंबर 2019
रविवार

बीरपुर थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधियों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। आए दिन इस इलाके में हत्या कर शव फेंकने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। कहीं और हत्या कर इस इलाके में शव फेंक दिया जाता है।

ताजा घटना आज रविवार की है थाना क्षेत्र के बहरबन्नी में सड़क किनारे स्थित गड्ढ़े में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया।

शव को एक बेडशीट में बांध कर गड्ढ़े में फेंका गया था। मृत युवक का हाथ तथा पैर बंधा हुआ था। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मृत युवक का उम्र 40-45 वर्ष प्रतीत होता है।

उसकी हत्या कर यहां शव को फेंका गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed