Thu. Apr 24th, 2025

5 साल पूरा किया “साईकिल यात्रा एक विचार” :: 101 अशोक के पौधे लगा जारी रखा मिशन पर्यावरण

बेगूसराय ::–

विजय श्री::–

10 अगस्त 2014
शनिवार

आज से ठीक 5 साल पहले साइकिल यात्रा एक विचार को लेकर कुछ उत्साही युवकों के द्वारा पर्यावरण के प्रति सजग और सचेत होना उनकी भूमिका को दर्शाता है। यह कारवां बनता गया और आज 5 साल का सफर तय कर लिया।

इसी उपलक्ष में वर्षों से अनवरत जारी पर्यावरण संरक्षित साईकिल यात्रा एक विचार का कारवाँ आज सफलतापूर्वक अपना 5 साल पूरा किया। इस पांच साल के यात्रा के क्रम में इस मंच के द्वारा हज़ारों से अधिक पौधे विभिन्न स्थलों पर लगाये गए हैं। पौधे के सिवा बहुत सारी सामाजिक गतिविधियाँ यथा बच्चों के लिए, जरूरतमंदों के लिए भी इस मंच के द्वारा समय-समय पर हर संभव मदद किया है। उक्त बातें साईकिल यात्रा एक विचार के संस्थापक सदस्यों में से एक ओमप्रकाश भारद्वाज पुट्टू ने बताया।

पूर्व मेयर संजय सिंह साइकिल यात्रा एक विचारधारा के सदस्यों को सम्मानित करते हुए

आज के यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए संस्थापक सदस्यों में से एक अमित जायसवाल ने बताया कि आज के यात्रा में 101 पौधा बजरंग चौक से हरहरमहादेव चौक तक के डिवाइडर पर लगाने हेतु हम सभी साईकिल यात्री गाँधी स्टेडियम से यात्रा की शुरुआत करते हुए नगर निगम चौक – काली स्थान चौक – हेमरा होते हुए रतनपुर पहुंचा, जहाँ पूर्व महापौर संजय कुमार ने सभी साईकिल यात्रियों का सम्मान पुष्पवर्षा से किया व सभी को चादर व माला पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने साथ ही साईकिल यात्रियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की और अपने द्वारा रचित कविता की दो पंक्ति उन्होंने गुनगुनाया।

उन्होंने साईकिल यात्रियों को समर्पित करते हुए गुनगुनाया

“मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक। बेगूसराय में पौधा लगाने, जिस पथ जाएं साईकिल यात्रा एक विचार के वीर अनेक।।”

साईकिल यात्रा एक विचार के सक्रिय सदस्यो में से एक अजित कुमार ने बताया कि रतनपुर से बढ़कर हमलोगों का जत्था बजरंग चौक की ओर बढ़ा जहाँ डिवाइडर पर कुल 101 पौधे गैबियन सहित लगाया गया।

रोड डिवाइडर पर पौधा लगाते सदस्य

इस पूरे यात्रा को सफल व साकार बनाने में सभी साईकिल यात्रा के सदस्यों का एकसमान ऊर्जा लगा रहता है। ये सभी अपने जन्मभूमि की सेवा के लिए लालायित रहते हैं। पौधे लगाने के साथ साथ पौधे में प्रत्येक दिन सुबह में पानी देना इनसभी को औरों से अलग करता है।

साईकिल यात्रा एक विचार मंच पौधे के संरक्षण व संवर्धन के लिए कृतसंकल्पित है।

आज के इस यात्रा में माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार, शिव शर्मा, उत्कृष्ट, वी एन रमेश, अभिषेक, अभिनव, अभिमन्यु, अजीत, अमन,अमित, अंकित, अनिल सिंघानिया, बिपिन, चन्द्रसेन, छोटू, जय किशन, निशांत, सुमित, ओमप्रकाश भारद्वाज पुट्टू, विवेक, विवेक राज समेत अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed