Thu. Apr 24th, 2025

छात्राओं की मस्ती, सावन महोत्सव के नाम :: एसके महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव समारोह

बेगूसराय ::–

@ सावन है तो हरियाली है, जीवन का खुशियाँ है :- स्वप्ना

@ प्राचार्या को मिला सावन क्वीन का खिताब

विजय श्री :-

9 अगस्त 2019
शुक्रवार

दीप प्रज्वलित कर सावन महोत्सव का उद्घाटन

सावन महीने में सावन महोत्सव का क्रेज अपने आप में अलग होता है। सावन का महीना, झूला और बारिश की फुहार मानो जन्नत पृथ्वी पर आ जाती है।

सावन महोत्सव के अवसर पर एस के महिला कॉलेज बेगूसराय में गीत-संगीत, खेल प्रतियोगिता, कजरी और नृत्य की प्रस्तुति के साथ शिक्षिका और छात्राओं ने झूले का आनंद लिया।

सावन नहीं होता तो जिंदगी नीरस होती, हरियाली नहीं होती, उजाड़ ही उजाड़ होता। सावन है तो जिंदगी है खुशियाँ है। इसी विस्वास के साथ एसके महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव मनाया जा रहा। ये बातें श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय की प्राचार्या स्वप्ना चौधरी ने कही। इस महोत्सव में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका और छात्राओं ने भाग लिया।

प्राचार्या स्वप्ना चौधरी ने जीता सावन क्वीन का खिताब

महोत्सव का उद्घाटन प्राचार्या स्वप्ना चौधरी ने अन्य प्राध्यापकों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की छात्राओं के द्वारा गयी कजरी गीत सखी रे पिया नहीं घर आएला, मेघा बरसन लागले से हुई।

पुरे महोत्सव में कई कार्यक्रम किये गए जिसमे छात्राओं ने खूब मस्ती की। जहाँ एक ओर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने सावन की हरियाली के बीच झूले का आनंद लिया। वही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता को कॉलेज की प्राचार्या स्वप्ना चौधरी ने जीता। उन्हें सावन क्वीन का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं

सभी प्राध्यापकों ने भी गीत, गजल, कविता और अपने अनुभव सुनाये। महोत्सव में छात्राओं के लिए मेहँदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इसमें कॉलेज की 17 लड़कियों ने भाग लिया। विजेता को पुरुस्कृत भी किया गया।

गीत और गजल प्रस्तुत करती छात्राएं

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। पुरे कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा श्रुति वर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या के अलावे रूमा कुमारी, अनुपम कुमारी, संगीता कुमारी, हंस दिव्या, ऋतू कुमारी, नीना कुमारी, कुंदन कुमारी, डा. बिजली कुमारी, अर्चना कुमारी सहित दर्जनों लड़कियां उपस्थित थी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed