बिहार : भोजपुर (गड़हनी) ::-
बबलू कुमार/प्रशोतम सिंह :-
06 अगस्त 2019 (मंगलवार)
अपराधियों का मनोबल अब इतना बढ़ गया है कि वह खुलेआम किसी की भी हत्या करने में हिचकते नहीं। प्रशासनिक विफलता का आलम यह है कि मजदूर से लेकर राजनेताओं तक को भी यह अपराधी नहीं छोड़ रहा है।
ताजा घटना भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड के बड़ाप पंचायत के मुखिया सह माले नेता अरुण सिंह को अज्ञात अपराधियों द्वारा कल शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के विरोध में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहर लाल सिंह के नेतृत्व में सासाराम-आरा सड़क को जाम कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया।
साथ ही कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है हत्या, बलत्कार, मॉब लिंचिंग करने की सामंती – साम्प्रदायिक – आपराधिक ताकतों को खुली छूट दे दी है। भोजपुर जिले में बुद्ध राम पासवान, सतीश यादव और अब अरुण सिंह जैसे जनता के मुद्दों पर जनआंदोलन करने वाले जननेताओं की भाजपा राज्य में लगतार हत्याएं हो रही है।

सामंती ताकतों द्वारा अभी हाल हीं में तार पंचायत की महिला मुखिया, बरनाव पंचायत के मुखिया पर हमला कर बुरी तरह से पीटा गया।
राज्य के मुखिया नीतीश कुमार बात करंगे गरीबों, दलितों, अतिपिछडों का। पूरे जिले में दंगा – फसाद जैसा माहौल बना हुआ है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
चोरी, बच्चा चोरी के नाम पर जगह – जगह लोगों को पीटा जा रहा है, मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है और नीतीश जी मूकदर्शक बने हुए हैं। भाजपा के एजेंडा को लागू कर रहे है। उन्होंने ने जनता से अपील की है कि इस सरकार और सामंती – साम्प्रदायिक, अपराधी ताकतों का मुंह तोड़ जवाब दे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस हत्या के खिलाफ कल सभी प्रखंडों पर विरोध प्रदर्शन होगा।
हत्या के खिलाफ गड़हनी में दो जगहों पर आरा-सासाराम स्टेट हाईवे गड़हनी में सहँगी मोड़, गड़हनी में अगिआंव मोड़ के पास सड़क जाम कर विरोध किया गया।
जाम कर सभी वक्ताओं ने कहा कि भोजपुर पुलिस अभिलंब नामजद सामंती – अपराधियों मृत्युंजय सिंह, चुन्नू सिंह, जेपी सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाए। मुखिया अरुण सिंह के आश्रितों को 20 लाख रुपया मुआवजा दो, उनके परिवार को सुरक्षा दो।
सबसे पहले जाम स्थल पर पीरो अनुमंडल पदाधिकारी आए लेकिन प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भोजपुर एसपी, डीएम स्वयं जाम स्थल पर आए और तत्काल अपराधियों को गिरफ्तारी करें। वही भोजपुर एसपी का बेहतर स्वास्थ्य नही रहने के कारण एडीपीओ, एसडीएम आरा से व एसपी भोजपुर से फोन पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों माले नेता मनोज मंजिल से वार्ता हुई।
जिसमें अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाने, तत्काल पांच लाख मुआवजा देने बाकी के लिए लिखित करवाई करने, सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग मानने के आश्वाशन पर जाम तोड़ा गया।
जाम को सम्बोधित करते हुए भाकपा – माले केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज मंज़िल ने कहा कि जिला में जननेताओं और जनपतिनिधियों पर लगतार हमले हो रहें हैं और नीतीश – मोदी की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। सामंती – अपराधी घटना को अंजाम दे कर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि माले नेता सतीश यादव का हत्यारा को अगर सरकार सजाए दी होती तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगता। जिला प्रसाशन तत्काल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम करें नही तो भोजपुर की जनता सामंती – अपराधियों को गिरफ्ताए कर सजा दिलाने का काम करेगी।
महेश सिंह, राम छपित राम, विनोद मिश्रा, कैलाश पाठक, रामायण यादव, मोहम्मद, असलम, प्रदुमन पासवान, शिवमंगल सिंह, कलावती देवी, सुनील पाल, मुखिया काउप पंचायत, भीम पासवान ,रघुबर पासवान ,अखिलेश राम, रणधीर कुमार ,नवीन कुमार, बगवां पंचायत के मुखिया ओमभग वान पासवान , बलिगावँ पंचायत मुखिया सुनील पाल , कुरकुरी पंचायत के मुखिया सरिता देवी ,हरपुर पंचायत के मुखिया , पसौर पंचायत के मुखिया आंदोलन के समर्थन में रोड जाम में रहे।

