बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
4 अगस्त 2016
महान कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम एवं बच्चों की पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया नगर रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी झोपड़ी स्थित बच्चों की पाठशाला में शनिवार शाम को प्रख्यात कवि प्रफुल्ल मिश्रा का काव्य पाठ का आयोजन किया गया।
बच्चों में कला, संस्कृति व साहित्य के प्रति रुझान पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रगान जन गण मन गाकर किया गया।
अपने स्वागत भाषण में बाइट कंप्यूटर के निदेशक सह पाठशाला के संरक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य और कविता हमें माता-पिता व गुरु के महत्व को समझाती है। साहित्य से हमें अच्छे संस्कार मिलते हैं।
कवि प्रफुल्ल मिश्रा जी ने अपनी जन्मभूमि से लगाव पैदा करने वाली कविता “शक्ति भुजा में, जोश हृदय में, जहां सरस्वती करती निवास है, बेगूसराय कुछ खास है ” नामक कविता का जब काव्य पाठ शुरू किया तो बच्चों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

उन्होंने दूसरी कविता जो खासकर बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिखा है “चलो लौट चलें बचपन में ” सुनाकर सभी लोगों को अपने अपने बचपन की याद दिलाने में सफल रहे। उन्होंने 6 कविताओं का पाठ किया और वाहवाही बटोरी।
राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में काव्य पाठ होना यह गौरवपूर्ण बात है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
उप महापौर राजीव रंजन ने कहा कि इन बच्चों में भारत की आत्मा बसती है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए।
सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने मेधावी छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
अंत में संस्था के सचिव रोशन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि काव्य पाठ से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। बच्चे भी साहित्य की ओर उन्मुख होते हैं।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत पाठक, डॉ रंजन चौधरी, डॉक्टर मुरारी मोहन, डॉक्टर रमन झा, शिक्षक रजनीकांत सिंह , शशिकांत कुमार, विवेक कुमार, कुंदन कुमार, फूलचंद कुमार, रूपेश कुमार , अशोक कुमार, राकेश, सत्यजीत सोनू, राणा कुमार, गंगा प्रसाद सहित 200 से अधिक बच्चे काव्य पाठ में भाग लिया।