26 june 2019
बरौनी :: बेगूसराय ::-
@ मज़दूरों का अब शोषण बर्दाश्त नहीं- सुनील सिंह
@ मज़दूरों ने हर्ल गेट के समक्ष अपने बाजू पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रकट किया
शकील रज़ा ::–
भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में बरौनी फर्टिलाइजर खाद कारखाना हर्ल में कार्यरत मजदूरों के शोषण एवं दोहन के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत बुधवार से की गई।
इसमें प्रथम चरण में कार्यरत सभी मजदूरों ने आपने बाज़ू पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रकट जाहिर किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हर्ल प्रबन्धन को 25 जून तक संघ प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर मज़दूरों की समस्याओं के समाधान करने की अपील की गई थी।
लेकिन हर्ल प्रबन्धन की अड़ियल रवैये एवं मज़दूर विरोधी नीति के कारण संघ से इस ओर कोई सकारात्मक पहल नहीं कि गई। जिस कारण आज मज़दुरों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए चरणबद्ध आंदोलन की शुुरुआत की गई है।
प्रथम चरण में आज मज़दूरों ने हर्ल गेट के समक्ष अपने बाजू पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रकट करते हुए आंदोलन की शुरुआत की। सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित के सिद्धांत पर काम करने वाली देश की सबसे बड़ी संगठन है।
संघ का नारा है राष्ट्र के हित में करेंगे काम, काम का लेगें पूरा दाम। लेकिन दुर्भाग्यवश वर्तमान समय में हर्ल प्रबंधन के अंतर्गत कार्य कर रही एलएनटी कंपनी और टेक्निक के अंदर काम कर रहे संवेदक को एवं प्रशासन के बीच बहुत बड़ा गठबंधन है। जिसके कारण मजदूरों का शोषण व्यापक पैमाने पर जारी है। इस गठबंधन के फन को मजदूरों की एकता के बल पर ही कुचला जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मजदूरों के न्याय हेतु हर संघर्ष करने को तैयार है। जिसकी आज शुरुआत कर दी गई है।
अगर हर्ल प्रबन्धन वक्त रहते मजदूरों को भारत सरकार के द्वारा निर्धारित श्रम अधिनियम के अनुरूप न्यूनतम मजदूरी, पीएफ, ईएसआई, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ, विश्रामालय, छुट्टी के समय कम होने पर डबल ओ टी इत्यादि बुनियादी सुविधाओं को शत-प्रतिशत लागू नहीं करेगी तो 30 जून के बाद दूसरे चरण की आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी हर्ल प्रबंधन की होगी ना कि संघ की।
इस अवसर पर बीएमएस के आह्वान पर हर्ल प्रबंधन में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रकट किया। बरौनी खाद प्रतिष्ठान कामगार संघ के महामंत्री रामकुमार महर्षि, अध्यक्ष रणवीर कुमार, बिहार प्रदेश ठेका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महेश सिंह, मजदूर एकता केंद्र के महामंत्री संजय कुमार, कार्यालय प्रभारी कौशल किशोर सिंह उर्फ मंगड़ू, लाल धारी राय, महेश दास, सूरज ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, पशुपति पासवान, हरिओम कुमार, प्रदीप राय, भुना राय, अशोक सिंह, सुरेश सिंह, पिंकू निषाद सहित संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे