Sun. Jul 20th, 2025

जदयू की पूर्व विधायक नीता चौधरी की इलाज के दौरान मौत :: सिलेंडर में लगी आग से बुरी तरह झुलसीं थी

तारापुर :: मुंगेर ::–

रोहित कुमार ::–

मुंगेर के तारापुर विधानसभा की पूर्व विधायक नीता चौधरी का रविवार को निधन हो गया।

रविवार की सुबह 8.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आग लगने से झुलसने के कारण उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था।

डाक्टरों के मुताबिक उनके शरीर का 93 फीसदी हिस्सा जल चुका था इसलिये उन्हें नहीं बचाया जा सका। पांच दिनों तक उनकी सघन चिकित्सा सफदरजंग अस्पताल में हुआ। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर तारापुर के कमरगामा स्थित निवास स्थान लाया जायेगा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

नीता चौधरी लगभग 60 वर्ष की थीं। वे 2010 से 2015 तक तारापुर विधान सभा की विधायक रहीं। उनके दोनों पुत्र व पुत्र वधु विदेश से दिल्ली आ चुके हैं।

इधर तारापुर विधानसभा में पूर्व विधायक नीता चौधरी की मौत की खबर सुन सभी भौंचक्क रह गये। गौरतलब है कि बीते सोमवार की रात गैस रिसने से लगी आग के कारण नीता चौधरी बुरी तरह झुलस गयी थीं।

उन्हें बचाने के दौरान विधायक मेवालाल चौधरी के दोनों हाथ झुलस गये। इसके बाद उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से पटना और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। सफदरजंग अस्पताल में उनका उपचार बर्न स्पेशलिस्ट डा. सौरभ कुमार कर रहे थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed