बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
यह लोकसभा कई माईनो में यादगार होंगे। आज चुनावी मतगणना समाप्त होने के साथ ही बेगूसराय हॉट सीट था और सही में हॉट सीट ही रहा।
देश में चर्चित बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर गिरिराज सिंह ने जीत के सभी रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ते हुए बिहार में सबसे अधिक वोट से जीत दर्ज किया है।
बेगूसराय के मतदाताओं ने देश में लेलिनग्राद को पूरी तरह से नकार कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एकतरफा चार लाख से अधिक वोट से हराया।
गिरिराज सिंह के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी चर्चित जेएनयू छात्र नेता और सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार को चार लाख 22 हजार 217 वोट से हराकर इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हो गए।
गिरिराज सिंह को छह लाख 92 हजार 193 वोट मिले।
कन्हैया कुमार को दो लाख 69 हजार 976 वोट
महागठबंधन के प्रत्याशी तनवीर हसन को एक लाख 98 हजार 233 वोट प्राप्त हुए।
सौरभ को 18638 वोट,
उमेश पटेल को 4172 वोट,
शंभू कुमार सिंह को 10019 वोट,
मकसूदन पासवान को 3194 वोट,
गौरव कुमार को 1880 वोट,
अमर कुमार को 2560 वोट
धीरज नारायण को 4278 वोट मिले।
जबकि 20445 नोटा को वोट मिला।
मतदाताओं ने केन्द्र और बिहार सरकार के जनकल्याणकारी तथा विकास योजनाओं को देखकर गिरिराज सिंह के पक्ष में एक तरफा वोटिंग किया।
कन्हैया कुमार और तनवीर हसन को मिले वोट को जोड़ भी दें तो गिरिराज सिंह को मिले वोट से काफी कम ही है।
2014 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह नवादा से सांसद चुने गए थे। जिसके बाद इन्हें केन्द्र सरकार में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय का मंत्री बनाया गया। इस बार एनडीए की ओर से भाजपा ने यहां से गिरिराज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। जिसके बाद पार्टी समेत कई अन्य स्तर पर विरोध भी हुआ।
लेकिन 2014 में भोला बाबू के द्वारा जीता गया, यह सीट को रिकॉर्ड मतों से जीत कर बरकरार रखा।