Fri. Mar 13th, 2026

राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय की टीम नवादा रवाना

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

12वी सीनियर राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन श्री कृष्णा प्रसाद स्टेडियम नवादा में 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होना है। बेगूसराय की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई।

बेगूसराय रग्वी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार एवं संरक्षक डाॅ धीरज सर, कोषाध्यक्ष सुमित प्रधान बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय रग्वी फुटबॉल की टीम का विगत 15 दिनो से केंप चल रहा था। जिसमे लगभग 50 से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियो का चयन किया गया।

टीम इस प्रकार (पुरूष वर्ग)-

मो शोएब (केप्टन) मो रियाजुल, अमन, रितेश, अभिषेक, सौरभ, मनीष, बहादुर, राकेश, रोहित, नीतीश, शिवायु,

( महिला वर्ग)- रवीना (केप्टन) रोमा, सोनाली, श्वेता, मनीषा, प्रतिज्ञा ,अनीता, पूजा, लक्ष्मी, राखी, रीचा, रेणु आदि। बेगूसराय रग्वी संघ के सचिव रौशन कुमार राय ने दोनों टीमो को शुभकामनाएं दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed