न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
समाजसेवी स्वर्गीय फूलो देवी 96 वीं जयंती अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से महिलाओं को सम्मानित कर मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकार तबस्सुम खान और रिमझिम कुमारी, शिक्षिका अर्चना कुमारी जेपी सेनानी खगड़िया जिला के सचिव को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर ,दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय, महिला सेल सचिव सुनीता देवी और शिक्षिका अर्चना कुमारी थी। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। संचालन महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और हम सब महिलाओं का सम्मान करें। जिससे महिलाओं के सम्मान से देश तरक्की करेगी। आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवी स्वर्गीय फूलों देवी की 96 वीं जयंती पर नमन करते हुए उनके पुत्र शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह और उनकी बहू महिला सेल सचिव सुनीता देवी को धन्यवाद देते हुए अपना विचार व्यक्त किया।

शिक्षक नेता एवं अध्यक्ष जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष महिलाओं को सम्मानित किया गया क्योंकि आज ही के दिन सौभाग्य से मेरी मां का भी जन्म आज ही के दिन हुआ था।
इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति ने भी अपनी उपस्थिति दिखाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 3 महिलाओं को सम्मानित किया गया ।इसके लिए अमरेंद्र कुमार सिंह और सुनीता देवी को धन्यवाद करता हूं।

आलोक कुमार इंजीनियर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में हर वर्ष कार्यक्रम करने और महिलाओं को सम्मानित करने के लिए और समाज में जागरूकता लाने के लिए इनको बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, इंजीनियर आलोक कुमार, अशोक कुमार, छात्र आंचल कुमारी छात्रा, अन्यया कुमारी, नाथो साह, केदार नाथ चौधरी, इंजीनियर खुशी सिंह, आसमा कुमारी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।

