Sun. Feb 22nd, 2026

भोजपुर :: संदेश में खेल मैदान बचाने को लेकर प्रखंडवासी कर रहे हैं अनिश्चितकालीन धरना

न्यूज़ डेस्क, बबलू कुमार, संदेश /भोजपुर।।

@ ग्रामीणों का आरोप प्रशासन मनमानी कर खेल मैदान पर करा रही है प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण।

भोजपुर जिले के संदेश अंचल स्थित खेल मैदान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में संदेश प्रखंड क्षेत्रवासियों ने प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना के अध्यक्षता माले नेता भगवती प्रसाद चौधरी एवं संचालन भाजपा नेता सोनू गुप्ता ने कर रहे हैं। धरना पर बैठे प्रखंडवासियों का कहना है कि प्रखंड खेल मैदान गांव के बच्चों और युवाओं के लिए एकमात्र सार्वजनिक खेल स्थल है, जिसे किसी भी हाल में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा।

धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। धरना पर बैठे लोग ने प्रशासन से मांग की कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए किसी वैकल्पिक जमीन का चयन किया जाए। प्रखंड मुख्यालय में बहुतजमीन है जहां प्रखंड एवं अंचल कार्यालय बन सकते हैं लेकिन पदाधिकारियों के मनमानी के कारण दूसरे जगह प्रखंड सह अंचल कार्यालय नहीं बनाया जा रहा है। संदेश प्रखंड के ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जनसुनवाई और स्थानीय सहमति के मैदान पर प्रखंड शाह अंचल कार्यालय का निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि खेल मैदान सिर्फ खेल का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी केंद्र है। यहां हर वर्ष खेल प्रतियोगिताएं, राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यदि यहां भवन निर्माण होता है, तो आने वाली पीढ़ियां खेलकूद से वंचित हो जाएंगी।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, प्रखंड प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।

वही भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैधराज कृष्णा पासवान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि प्रखंड में कुछ ऐसे दलाल नेता हैं जो नहीं चाहते हैं कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण किया जाए, साथ ही कहा कि मैं संदेश प्रखंड के सभी पदाधिकारी को बधाई देता हूं की प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण हो रहा है कार्यालय में सभी विभाग के पदाधिकारी एक स्थान पर बैठेंगे जिस प्रखंड में आए हुए क्षेत्र के सभी जनता को सुचारू रूप से कार्य हो जाएगा।

साथ ही संदेश अंचल के अंचलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण सही जगह पर हो रहा है लेकिन प्रखंड के कुछ पार्टी के नेताओं के द्वारा बिना वजह विरोध किया जा रहा है जबकि प्रखंड मुख्यालय में बहुत बड़ा खेल मैदान है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed