Tue. Feb 17th, 2026

दंगल गर्ल बनी जुगनू, बेगूसराय की दो बेटियों ने जीत कर रचा इतिहास

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला कुश्ती संघ के सचिव सह एनआई एस कोच कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय माटी का बल दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता जो की ओपन था 14 से 15 फरवरी को जमुई जिले के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई । यह प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में माटी का बल दंगल कुश्ती प्रतियोगिता बिहार सरकार के खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के गृह जिला जमुई में आयोजित हुई।


प्रथम दिन की प्रतियोगिता में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी एवं बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह जमुई जिले की जिला अधिकारी एवं अन्य अतिथि के द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया बही दूसरे दिन के प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटियों ने इतिहास रचते हुए जुगनू की तरह चमकने का कार्य किया। बेगूसराय की बेटियों ने लगातार तीन वर्ष एक लाख रुपया की नगद इनामी राशि पाने में सफल होते हुए प्रथम स्थान आये।

वहीं दूसरी और एक बेटियों ने तृतीय स्थान 25 हजार की नगद राशि प्राप्त कर विजेता बनी। जिला कुश्ती संघ सचिव श्री कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बेगूसराय जिले के बिनोदपुर निवासी श्री मुकेश कुमार की पुत्री जुगनू भारद्वाज ने भागलपुर, पटना एवं अन्य जिला को हराकर 50 से 60 किलोग्राम में प्रथम स्थान पाई। इनको एक लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया गया। वहीं दूसरी ओर मधुरा पुर निवासी श्री गणेश सिंह की पुत्री एवं पसहारा
नाकोठी निवासी श्री राजीव रंजन उर्फ भोले की धर्मपत्नी श्रीमती काजल कुमारी ने 60 किलो प्लस किलोग्राम में तृतीय स्थान प्राप्त कर 25000 की नगद इनामी राशि प्राप्त की। काजल कुमारी ने थर्ड प्लेस में वाक ओवर से विनर हुई ।
जुगनू पूर्व में भी कई पदक जीते हैं पिछले वर्ष और 38 वी नेशनल उत्तराखंड में भी इन्होंने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की थी सभी विजेता खिलाड़ियों को एवं तकनीकी पदाधिकारी को खेल मंत्री श्रेया सिंह एवं खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक हिमांशु कुमार, बिहार कुश्ती संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह ने विजेता पहलवान खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का काम किया।

बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव श्री विजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय से दो तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु प्रतिनिधित्व किया गया था । इसमें कुंदन कुमार ठाकुर एवं रूपेश कुमार को जज के रूप में कार्य करने का दायित्व दी गई । इन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक हिमांशु कुमार एवं बिहार कुश्ती संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

बेगूसराय के बेटियों की विजेता होने पर जिले में खुशी का माहौल है। सभी खेल प्रेमी खेल शिक्षक ने जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दिए बेगूसराय की बेटियों को जी की बधाई देने में श्री विनय कुमार सिंह महासचिव बिहार कुश्ती संघ, जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय ,पूर्व महापौर संजय सिंह , डॉ रंजन चौधरी , डॉ विक्रांत भास्कर, विक्रांत भास्कर , राजीव रंजन,सुजीत कुमार, शशि भूषण कुमार,बृजभूषण नंदन, कन्हैया झा ,राजकुमार, रामपुनीत, कुंदन,चंदन, सोनू कुमार, मणिकांत ,नंदन कुमार ,बसंत शर्मा, विजय पोद्दार ,संदीप कुमार, सुधीर कुमार , राजीव,दीपक कुमार दीप, चेतन आनंद इत्यादि ने दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed