न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
राज्य पार्टी के निर्देश बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के आलोक में बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 102वां जयंती समारोह व्यापक पैमाने पर मुख्य अतिथि डॉक्टर उर्मिला ठाकुर विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार कुशवाहा जी के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो के संचालन में मनाया गया।

जयंती समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रखंड अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर उर्मिला ठाकुर ने कहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर के उत्तराधिकारी गरीबों के रहनुमा माननीय लालू प्रसाद यादव जी के द्वारा जननायक जी का सपना को पूरा किया गया। आज कर्पूरी के विचारों को फिरंगियों के द्वारा कुचला जा रहा है। इसे बचाने की जरूरत है।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा वर्तमान शासन व्यवस्था में लोकतंत्र का चीर हरण हुआ है। आज लोकतंत्र रो रही है।
राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कुव्यवस्था के विरुद्ध बिहार सदियों से आगे आया है। फिर बिहार को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कुव्यवस्था के विरुद्ध लड़ाई लड़ा जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में पूर्व प्रदेश महासचिव महादेव साह,प्रदेश महासचिव शंभू सहनी, राजद नेता विष्णु देव सहनी, राजद नेता रामाश्रय सहनी, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,राजद नेता प्रोफेसर बृजनंदन यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सुमन, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला उपाध्यक्ष हरे राम महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव, महिला राजद प्रदेश महासचिव श्रीमती सावित्री कुशवाहा,महिला राजद महानगर जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, पूर्व महिला राजद प्रदेश महासचिव श्रीमती कांति सिंह,निशा कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो,प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद यादव,प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष जियाउर रहमान, बछवारा प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, सहजानंद यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मकबूल आलम, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह,किसान सेल जिला प्रधान महासचिव जय किशोर यादव,महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव, जिला सचिव पशुपति पासवान, जिला सचिव सरस्वती चंद्र ठाकुर, जिला सचिव प्रभु यादव। वही कार्यक्रम में उपस्थित आलोक पासवान, किशोर महतो, नरेश साह विशो पंडित, नरेश साह उमेश यादव, राजकुमार राय,जितेंद्र यादव,भवेश महतो, सीताराम महतो, रामबली यादव, मनोहर राउत,लक्ष्मण राउत,विमल यादव,उमेश पटेल, दिनेश महतो, रामानंद यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, कॄष्ण नंदन सहनी,सोनू यादव, कालेश्वर राम, करुण पोद्दार,केदार सिंह,गंडोरी सिंह, जितेंद्र पासवान, रीना देवी सुमन देवी इत्यादि सैकड़ो की संख्या में राजद पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

