न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-14 बालक/बालिका खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन का शुरुआत राजस्थान के केकड़ी के पटेल स्टेडियम में कल से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का हिस्सा है। यह आयोजन SGFI कैलेंडर के अनुसार दिसम्बर 2025 में होना प्रस्तावित था लेकिन अब यह प्रतियोगिता कल दिनांक- 16 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक चलेगा।

जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 60 टीमें भाग ले रही है। इस छः दिवसीय प्रतियोगिता में 16 सदस्यवाली बालक वर्ग की 30 एवं बालिका वर्ग की 31 टीमें भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता पटेल काम्प्लेक्स में 5 मैदानों पर दिवा-रात्रि मैचों में कई समितियों द्वारा व्यवस्थित की गयी है जिसमें 2800 मैट बिछायी गयी है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेलो इण्डिया स्माल सेंटर बेगूसराय की प्रशिक्षिका सीमा कुमारी बालिका टीम जिसमें आरुषी कुमारी,आराध्या कुमारी एवं आभा कुमारी शामिल हैं को लेकर रवाना हो गयी है।

