न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
20वीं स्मृति दिवस पर स्वर्गीय फूलो देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने की। जबकि संचालन रिचा कुमारी शिक्षिका ने की।
इस अवसर पर जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय फूलों देवी स्वतंत्रता सेनानी मेरी मां थी। जिन्होंने कष्ट कर मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। ऐसी साहसी मां को कोटि-कोटि नमन।

आलोक कुमार अग्रवाल ने कहां की स्वर्गीय फूलो देवी, सुखदेव बाबू की धर्मपत्नी थी और शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की मां थी। यह एक साहसी महिला थी। यह सदैव दबे कुचले कमजोर वर्गों के लिए आवाज बुलंद करती थी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को मेरा शत-शत नमन है।
अरुण कुमार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि फूलो देवी साहसी महिला थी। अपने पति सुखदेव बाबू के आदर्श पर चलने की कोशिश की। ऐसी वीर महिला को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर केदारनाथ चौधरी समाजसेवी ने कहा कि स्वर्गीय फूलो देवी मेरे मित्र शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह की मां थी। जिन्होंने समाज के लिए संघर्ष करते थे। गरीब एवं दबे की सेवा करती थी। ऐसे महान महिला को शत-शत नमन।

महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि स्वर्गीय फूलो देवी मेरी सासू मां थी। जिन्होंने मेरी शादी के बाद अपने पिता और मां के जैसे लार प्यार दी। जिसके कारण मैं यहां तक पहुंची और मैं उनके आशीर्वाद से मेरे अंदर समाज सेवा की भावना जागी।

इस अवसर पर रवि शंकर पोद्दार गांधी जन स्वराज पार्टी के नगर अध्यक्ष, कामेश्वर प्रसाद राय शिक्षक, राजेंद्र महतो जिला अध्यक्ष जेपी सेनानी, पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति, विकास कुमार छात्र नेता, अनाया,गोलू कुमार ,अभिषेक कुमार शिक्षक और अनेकों ने उनके तेल चित्र पाल माल्यार्पण किया।

