न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।।
बेगूसराय जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को आम जनता से मिलने के लिए साप्ताहिक समय निर्धारण करने का निर्देश दिया, जिसकी सूचना कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित होनी चाहिए।
इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा आरटीपीएस से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत लंबित पेंशन आवेदनों को निर्धारित समयसीमा में निष्पादित करने का निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना अंतर्गत जिन पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में एक भी लाभुकों को योजना का लाभ नहीं प्राप्त हुआ है, वहाँ यथाशीघ्र योग्य लाभुक को लाभ देते हुए आवेदन की प्रविष्टि ईसुविधा पोर्टल पर करने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने 100 आसन का डॉo अंबेडकर कल्याण छात्रावास निर्माण के लिए किसी विद्यालय/महाविद्यालय में भूमि चिन्हित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता को दिया।
वहीं मंदिर चहारदिवारी निर्माण योजना के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु लंबित भूमि के लिए अविलंब एनओसी भेजने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया।
बिहार विधान सभा 2025 के तहत अघिग्रहित वाहनों के लंबित भुगतान हेतु विधान सभा वार गठित समिति के नोडल पदाधिकारियों को अविलंब जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि सभी वाहन मालिकों को अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि अतिक्रमण मामलों के बारे में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा बताया गया कि मंसूरचक, खोदावंदपुर एवं बेगूसराय में भूमि अतिक्रमत रहने के कारण 8 केन्द्रों पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल-जीवन-हरियाली, कल्याण विभाग, 07-निश्चय (भाग-1, 2 एवं 3) सहित ब्ड डैशबोर्ड, ब्च् ग्राम पोर्टल, च्डव् पोर्टल एवं ई-कंप्लायंस डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों के निस्तारण एवं माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

वहीं लंबित न्यायालय वादों के निष्पादन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को तथ्य विवरणी तैयार कर प्रतिशपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग की दैनिक स्तर पर समीक्षा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही अन्य विभाग के कार्यालयों से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित निष्पादन का निदेश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, बेगूसराय, अपर समाहर्ता, बेगूसराय, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन बेगूसराय सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

