Sun. Feb 22nd, 2026

अच्छी पहल :: बढ़ती ठंड के बीच किड्ज़ी व माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल ने शुरू किया ऑनलाइन कक्षाएँ

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसे लेकर प्रशासनक द्वारा कई निर्देश दिए गए हैं। जिसमें खासतौर पर  स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सार्थकता रखने की जरूरत है। इसी सिलसिले में लगातार बढ़ती ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में किड्ज़ी व माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव, बेगूसराय ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी है।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी बच्चों की शिक्षा निरंतर चलती रहनी चाहिए। ऑनलाइन माध्यम के जरिए विद्यार्थी घर पर रहकर सुरक्षित रूप से नियमित अध्ययन कर रहे हैं।
इस संबंध में विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि
“बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए हमने ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और वे सुरक्षित रहते हुए शिक्षा प्राप्त कर सकें।


वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि,
“ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विद्यार्थी घर पर रहकर सुरक्षित रूप से नियमित अध्ययन कर सकें। शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ डिजिटल माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक निरंतरता बनी हुई है।”

विद्यालय द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के लिए निर्धारित समय-सारिणी एवं नियमों का पालन किया जा रहा है, ताकि शिक्षण व्यवस्था सुचारु और अनुशासित बनी रहे।
शिक्षक एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed