Mon. Apr 28th, 2025

शिक्षा विहीन मनुष्य, पशु के सामान :: दैनिक जीवन में शिक्षा के महत्व पर कार्यक्रम आयोजित

मंसूरचक (बेगूसराय) ::–

मिन्टू झा ::–

प्रखंड क्षेत्र के छविलापुर गांव में एक निजी शिक्षण संस्थान में मनुष्य के दैनिक जीवन में शिक्षा का महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर एलके पांडेय ने कहा कि आज शिक्षा की स्तर दिन-प्रति दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसे माहौल में माता पिता को बच्चे के प्रति पूर्ण ध्यान देना होगा। तभी बच्चे उचित शिक्षा प्राप्त करेगा। बच्चों का पढ़ाई माहौल के ऊपर निर्भर करता है।

वहीं अलका मिश्रा ने कही कि पढ़ाई के क्षेत्र में लड़कों से आगे लड़कियां बढ़ रही है। आज देखा जाए तो शिक्षा के स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले हमारी समाज में बेटियां बहुत कम पढ़ती थी। आज माननीय मुख्यमंत्री बिहार नितीश कुमार का देन है। जो बिहार के लड़का एवं लड़की देश के सभी पटल पर अपना नाम छोड़ चुकी है।

डॉक्टर महेंद्र पासवान ने कहा कि सोना-चांदी रूप श्रृंगार, शिक्षा बिना सब बेकार। अर्थात सभी माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा प्रदान कराए और देश का मान-सम्मान बढाये। आज शिक्षा का अलख जगाने के लिए घर-घर विभिन्न योजनाओं का शुरुआत हो रही है। सभी बच्चों को चाहिए कि वह दूरदर्शन या समाचार पत्रों से सही जानकारी पाप्त करते रहे।

इस कार्यक्रम में आशीष आनंद उर्फ मुकुंद, अजीत कुमार, रविकांत राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed