Mon. Mar 16th, 2026

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय की शालिनी ने दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर बेगूसराय जिले की मान बढ़ाया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में चल रहे ईस्ट ज़ोन अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025-26 के अंतिम दिन, बिहार भारोत्तोलन टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं बेगूसराय की वेटलिफ्टर शालिनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में 86+ किग्रा कैटेगरी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

शालिनी ने प्रतियोगिता में बेहतरीन लिफ्ट करते हुए—
Snatch : 80 किग्रा
Clean & Jerk : 104 किग्रा
Total : 184 किग्रा वज़न के साथ विजयी बढ़त हासिल की और बिहार टीम को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में शालिनी के प्रदर्शन ने न केवल बेगूसराय, बल्कि पूरे बिहार के वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को गर्व का क्षण प्रदान किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से बिहार और बेगूसराय भारोत्तोलन टीम की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है।

शालिनी की इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष शिक्षाविद राजकिशोर सिंह ने कहा की
शालिनी एक बहुत ही मेहनती और अनुशासित एथलीट है, जिसकी इस उपलब्धि के बाद बेगूसराय और पूरे बिहार के अन्य महिला एथलीट प्रेरित होंगे।


एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी श्री रजनीश भास्कर ने कहा की “बेगूसराय की इस होनहार खिलाड़ी ने अपने दृढ़ निश्चय, मेहनत और कौशल के दम पर बेगूसराय, बिहार का मान एक बार फिर ऊँचा किया है। उनकी जीत ने राज्य भर के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और उत्साह दिया है।”

बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण केसरी ने कहा की प्रतियोगिता में शालिनी का प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और बिहार के वेटलिफ्टिंग इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।

शालिनी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरुण ओझा जी, पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, महासचिव उपेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष शिप्रा सोनी, अतुल कुमार, भूपति गौतम, अभिषेक, रोहन, अनुपमा सिंह, गौरव, मुकेश, सतीश, गिरीरेश सहित सभी खेल पदाधिकारी और खेल प्रेमियो ने हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

गोल्ड मेडल जीतने वाली सभी विजेता खिलाड़ियों को सरकार की ओर से 10000/- प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया गया और शालिनी को डबल गोल्ड लेने पर 20000/- प्रोत्साहन राशि मिला।

शालिनी बेगूसराय ज़िले के साम्हो (सरलाही) गांव के निवासी सोनू कुमार की बेटी है और विकास विद्यालय, डुमरी से अपनी स्कूली शिक्षा उत्तीर्ण की है और अपना भारोत्तोलन मे करियर शुरू किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed