न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।
मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत साठा गांव निवासी एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मिन्टू कुमार झा के पिता 75 वर्षीय शिक्षाविद,चंद्रदेव झा का निधन शनिवार की सुबह हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर संपूर्ण प्रखंड सहित आसपास के गांवों के लोगों में शोक की लहर देखी जा रही है।
वे अपने जीवन काल में समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति हमेशा जागृत किया करते थे। वे मिलनसार स्वभाव के थे और मृदुभाषी भी थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्री व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
वही डंडारी प्रखंड क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी उसके भतीजा डॉ.शंभू झा ने अपने चाचा के निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि वे मेरे आदर्श गुरु थे। उनके निधन से सम्पूर्ण तेतरी गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
ज्येष्ठ पुत्र अजीत कुमार झा ने अपने पिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले समाजिक व्यक्ति के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई कभी नहीं कि जा सकती है।
चंद्रदेव झा का सिमरिया गंगा घाट के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र अजीत कुमार झा ने उन्हें मुखाग्नि दी।शव यात्रा में जिले के विभिन्न दलों के नेता व विभिन्न संगठनों के लोग समेत गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
मौके पर टूना झा, पप्पू झा,सिन्टू कुमार,निरज झा,धीरज झा, विजय झा, चितरंजन झा, विष्णुदेव झा, संजय झा, देवेंद्र झा, शंकर झा, गब्बर झा,योगेन्द्र झा, मुन्ना झा, रामनाथ पोद्दार, रामबाबू झा, आदि मौजूद थे।