न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने 2025 मे बिहार में पहली बार हो रही है खेलो इंडिया यूथ गेम्स के वेटलिफ्टिंग इवेंट के लिए राजनीश भास्कर को प्रतियोगिता निर्देशक नियुक्त किया है। श्री भास्कर बिहार के इकलौते टेक्निकल कैटेगरी-1 रेफरी (भारोत्तोलन) हैं और वर्तमान में बिहार भारोत्तोलन संघ की तकनीकी समिति के अध्यक्ष तथा बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
श्री भास्कर पिछले 13 वर्षों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सह भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री सहदेव यादव का आभार व्यक्त किया है जो हमेशा से युवाओ को प्रमोट करने का काम करते रहे हैं। साथ ही, उन्होंने बिहार भारोत्तोलन संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण कुमार केसरी का भी धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन में बिहार में भारोत्तोलन खेल का निरंतर विकास हो रहा है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत मोदी सरकार ने 2018 में युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की थी। बिहार सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से पहली बार 2025 में बिहार में इस आयोजन की मेजबानी करेगी।
प्रतियोगिता निर्देशक नियुक्त होने के बाद बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी से मिलने आज श्री भास्कर पटना पहुचे जहां बिहार भारोत्तोलन संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण कुमार केसरी, अध्यक्ष श्री अरुण ओझा, महासचिव श्री उपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती शिप्रा सोनी, मुकेश कुमार, अभय प्रकाश, नीरज सिंह, सहित सभी ऑफिशियल ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया और बधाई और शुभकामनाएं दीं और यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
श्री भास्कर को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बेगसुराय जिले के सभी खेल संघ और खेल प्रेमियो ने बधाई और शुभकामनायी दी।