न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय विद्यालय हैंडबॉल बालक (अंडर -14) खेल प्रतियोगिता 2024 – 25 का शानदार समापन हुआ।
गांधी स्टेडियम बेगूसराय के मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबला को एकलव्य की टीम ने बेगूसराय को हराकर इस खेल प्रतियोगिता को जीत, ट्रॉफी अपने नाम किया। नालंदा की टीम को मिला तीसरा स्थान। सिवान की टीम रही चौथे स्थान पर।
आपको बता दे की बिहार सरकार के सौजन्य से पूरे बिहार से एकलव्य टीम का गठन किया गया है।
जिला प्रशासन बेगूसराय और खेल विभाग बेगूसराय ने इस खेल प्रतियोगिता की शानदार मेजबानी की. 17अक्टूबर से हैंडबॉल खेल का महाकुंभ आयोजित की गई। पूरे प्रदेश की टीमों ने लिया हिस्सा। लगभग 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा। बेगूसराय की मेजबानी को पूरे बिहार की टीमों ने सराहा और उसकी तारीफ की।
फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बेगूसराय के विधायक सह हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष कुंदन सिंह तथा वरीय उप समाहर्ता राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। विजेता और उपविजेता टीम के साथ-साथ तीसरे स्थान पर रही टीम को भी ट्रॉफी और मेडल देकर आगंतुक अतिथियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए विधायक कुंदन सिंह ने प्रतियोगिता की मेजबानी बेगूसराय को मिलने पर बिहार सरकार को धन्यवाद दिया तथा संपूर्ण बिहार की टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित किया। विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। खिलाड़ियों को उन्होंने देश के लिए मेडल जीतने और खेल के माध्यम से एकजुटता का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षकों के कठिन मेहनत तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। सबके प्रति उन्होंने आभार जताया।
वरीय उपसमाहर्ता राजकुमार ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत का युवा संपूर्ण विश्व में खेल में जीत का तिरंगा लहरा रहा है।
इस अवसर पर कुंदन भारती नगर विधायक प्रतिनिधि, रूपेश गौतम नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा, कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी पन्ना दा, अंबुज कुमार भी उपस्थित रहें।
शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, बाबुल कुमार, वीरू कुमार आदि ने इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने निभाया।