Sun. Jul 20th, 2025

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला में सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का किया आयोजन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला में सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार ,जिला प्रभारी शशिकांत कुमार उर्फ बबलू ,भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, डॉ सुरेश प्रसाद राय जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू बलराम सिंह, रौनक कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती राकेश पांडे रामप्रवेश साहनी सहित अन्य मौजूद थे।

कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत प्राथमिक सदस्यता में बेगूसराय बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं अगर लोकसभा स्तर से देखा जाए तो बेगूसराय बिहार में तीसरा स्थान पर है।

प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता के बाद आज से सक्रिय सदस्यता की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बेगूसराय के समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह काबिलेतारीफ है।

प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने कार्यशाला के दौरान सभी सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाने की जानकारी दी एवं उन्होंने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को भाजपा का पहला सक्रिय सदस्य माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री सह सदस्यता अभियान संयोजक श्री विनोद तावड़े के द्वारा बनाया गया।

नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि 9 करोड़ से अधिक देशवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने अन्य लोगों से भी भाजपा के सदस्य बनने की अपील की।

कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed