Tue. Mar 17th, 2026

10वां राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए बेगूसराय के डॉ. रजनीश भास्कर

 

न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह भारोत्तोलन के क्षेत्र में बिहार के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय कैटेगरी 1 रेफरी डॉ. रजनीश भास्कर को कल नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में अयोजित 10वां राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2024 में इंडिया ब्रेवहार्ट्स के द्वारा भारोत्तोलन के क्षेत्र मे डॉ. भास्कर के योगदान और उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहदेव यादव और विजय शर्मा, द्रोणाचार्य अवार्डी सह राष्ट्रीय मुख्य कोच (भारोत्तोलन) को भी उनके अतुलनिये योगदान और उपलब्धि के लिये भी दिया गया।


भारतीय भारोत्तोलन संघ, बिहार भारोत्तोलन संघ, बेगसराय जिला भारोत्तोलन संघ के सभी पदाधिकारीगण के साथ-साथ सभी स्पोर्ट्स लवर्स ने सहदेव यादव, विजय शर्मा और डॉ. रजनीश भास्कर को बधाई और शुभकामनाये दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed